अब होगी स्वच्छ यात्रा, भोपाल रेल मंडल के 9 रेलवे स्टेशन हुए ISO-14001 सर्टिफाइड
भोपाल: भारतीय रेलवे और रेल यात्रियों से जुड़ी एक अच्छी खबर भोपाल रेल मंडल से आई है। मध्य प्रदेश के 9 रेलवे स्टेशनों को ग्रीन स्टेशन का दर्जा मिला है। इन स्टेशनों को आईएसओ 14001 सर्टिफिकेशन मिला है। ग्रीन बनने वाले स्टेशनों में भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, सांची, शिवपुरी और विदिशा शामिल हैं। अब यात्रियों को यहां स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल रेल यात्रा का अनुभव मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में भोपाल मंडल के 9 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को हाल ही में आईएसओ 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) का प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र मिला है।
ईएमएस प्रमाण पत्र क्या है?
आईएसओ 14001 ईएमएस प्रमाण पत्र एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रणाली है जो रेलवे स्टेशनों को स्वच्छता, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और ग्रीन बिल्डिंग तकनीकों के बेहतर प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करती है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर पर्यावरण गुणवत्ता में सुधार कर यात्रियों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाता है। भोपाल, बीना, इटारसी, गंजबासौदा, गुना, नर्मदापुरम, सांची, शिवपुरी और विदिशा स्टेशनों पर लागू की गई इन पहलों से यात्रियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल वातावरण सुनिश्चित हुआ है। यात्रियों को स्वच्छ प्लेटफार्म, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बेहतर वायु गुणवत्ता मिल रही है, जिससे उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो रही है।
क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी?
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि आईएसओ प्रमाणन यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया कदम है। इससे भोपाल मंडल में रेल यात्रा को बेहतर, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में रेल यात्रियों को और अधिक उन्नत, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा