बदमाश ने डेयरी में घुसकर दो गायों को चाकू मारे, बछड़े का गला काटा
भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना इलाके में एक युवक द्वारा बेजुबान बछड़े का धारदार चाकू से गला काटने और दो गायों पर चाकू से घातक हमला करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। आरोपी ने आधी रात को डेयरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। हमले में एक गाय की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चांदबाड़ी पिपलानी क्षेत्र में रहने वाले सुरेंद्र अहिरवार डेरी संचालित करते हैं। उनकी डेयरी में गाय और बछड़े मिलाकर 10 पशु है। रात को सुरेंद्र डेयरी में ताला लगाकर सो गए थे। आधी रात करीब 2 बजे डेयरी के अंदर से गायों के लगातार तेज-तेज चिल्लाने की आवाज आने से उनकी नींद खुल गयी। वह उठकर फोरन डेयरी में पहुंचे। सुरेंद्र अहिरवार ने देखा कि आरोपी बंटी उर्फ आशीष अहिरवार में एक बछड़े का चाकू से गला काट दिया था, वही दो गायों पर चाकू से घातक वार किए थे। डेयरी मलिक को देख आरोपी बंटी अहिरवार उन्हें शोर मचाने या पकड़ने पर हत्या की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। बाद में एक गाय की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने फौरन ही कार्रवाई करते हुए आरोपी बंटी उर्फ आशीष अहिरवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
गलत ओवरटेक ने ली 5 जानें, एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अनुकरणीय पहल* “ *संवाद से समाधान” कार्यक्रम बना जनविश्वास का आधार* *हर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शिकायतों का त्वरित निराकरण,* *नागरिकों में बढ़ा विश्वास*कुलदीप सिंगी बाबा