उन्नाव में मुस्लिम बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत का खुलासा
यूपी के उन्नाव जिले में मुस्लिम बुजुर्ग की होली के रंग से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से मौत हुई थी. एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट निकला है. साथ ही बताया कि बुजुर्ग के शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं है.
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीफ की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है. शनिवार को बुजुर्गों की मौत पर जमकर हंगामा हुआ था. परिजनों ने होली खेल रहे टोली पर रंग डालने से मना करने पर पीट पीटकर मारने का आरोप लगाया था.
हार्ट अटैक से हुई मौत
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी और डॉक्टर के पैनल से कराया गया है.मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं पाया गया है और ना ही मारपीट की पुष्टि हुई है. इसके अलावा अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. ऐसे में किसी प्रकार की भ्रामक खबर को प्रसारित न किया जाए. थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर शाम मृतक के शव को दफन कर दिया गया था साथ ही बताया कि अब शांति बनी हुई है.
दौड़ते समय गिरने से हुई मौत
मोहम्मद शरीफ उम्र 56 वर्ष शनिवार की सुबह घर से बाहर निकले थे और ऑटो से कहीं जा रहे थे. शरीफ जैसे ही कासिफ अली सराय मोहल्ले के पास पहुंचे तो कुछ लोग होली खेल रहे थे तभी कुछ स्थानीय युवकों ने जबरन उन पर रंग डालने का प्रयास किया. इस दौरान वह भागे और गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई.
परिजनों ने लगाया था पीटकर मारने का आरोप
मृतक की बेटी मुस्कान और भतीजा शमीम ने आरोप लगाया था कि युवकों ने चाचा के साथ जबरन रंग खेलने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट भी की, जिससे उनकी जान चली गई. घटना से लोग आक्रोशित हो गए थे और सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए जिसको देखते हुए सीओ सिटी सोनम सिंह के साथ शहर काजी ने लोगों से शांत रहने की अपील की थ
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
गलत ओवरटेक ने ली 5 जानें, एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अनुकरणीय पहल* “ *संवाद से समाधान” कार्यक्रम बना जनविश्वास का आधार* *हर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शिकायतों का त्वरित निराकरण,* *नागरिकों में बढ़ा विश्वास*कुलदीप सिंगी बाबा
“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर