शिवपुरी की जेलों में भी मना भाईदूज, बहनों ने तिलक लगा की भाई के लंबी उम्र की कामना
शिवपुरी: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भाईदूज का त्यौहार रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान हर घर में बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान पौराणिक मान्यता के अनुसार बहनों ने पूजा अर्चना की.इस दौरान बहनों ने एक-दूसरे को कथा सुनाई कि यमराज ने अपनी बहन यमुनाजी के घर जाने के बाद उन्हें वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के हाथ का तिलक और भोजन ग्रहण करेगा, उसे मृत्यु का भय नहीं रहेगा. हिन्दू मान्यताओं को मानने वाले हर घर में आज भाईदूज का त्यौहार मनाया गया.
इसके अलावा जेलों में भी आज भाई-दूज का त्यौहार मनाने का विशेष प्रबंध किया गया था. इसके चलते जेलों में आज सिर्फ बहनों को ही बंदियों से मिलने की अनुमति प्रदान की गई थी. इसके अलावा शिवपुरी सर्किल जेल में बंद कई बहनों से मिलने के लिए उनके भाई भी पहुंचे, जिन्हें उनसे मिलने दिया गया.
1012 बहनों ने की जेल में मुलाकात
शिवपुरी सर्किल जेल में भाईदूज के त्यौहार पर जेल में बंद 242 पुरूषों और 11 बंदी महिलाओं से 1012 बहन-भाईयों ने मुलाकात की. इस दौरान जेल पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई थीं. इनका रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से शुरू किया गया और शाम 4 बजे तक मुलाकात का दौर लगातार चलता रहा. इस दौरान बहनों को जेल के अंदर सिर्फ मिठाई ले जाने की अनुमति प्रदान की गई. घर से खाना बनाकर लाई कई महिलाओं को खाना अंदर नहीं ले जाने दिया गया. तिलक के लिए रोली और चावल की व्यवस्था जेल प्रबंधन द्वारा की गई थी.
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
RBI के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव, नई रणनीति लागू
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ