बदलते मौसम में बढ़ी डैंड्रफ की समस्या, जानिए इसे कम करने के प्राकृतिक तरीके
बदलते मौसम का असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं बल्कि बालों और स्किन पर भी दिखाई देता है. इस समय बालों में डैंड्रफ की समस्या और स्कैल्प का ऑयली होना बहुत आम है. लेकिन कई बार डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और इसके कारण ऑयली स्कैल्प, खुजलीऔर हेयर फॉल जैसे समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में डैंड्रफ को कम करना जरूरी है.
आजकल बाजार में महंगे – महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन अगर कोई व्यक्ति नेचुरल तरीके से डैंड्रफ को कम करना चाहता है तो आप घर में मौजूद कुछ चीजों का उपयोग इसके लिए कर सकते हैं. इससे डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है.
नारियल तेल
नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसे स्कैल्प की मसाज करने और बालों पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है. इस स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और 1 से 3 घंटे के बाद शैंपू करें. इसे आप हफ्ते में दो बार उपयोग कर सकते हैं.
नीम के पत्ते
नीम के पत्ते स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. ये बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बचाव करते हैं. ऐसे में नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी ठंडा होने के लिए रख दें और स्कैल्प पर लगाएं. इससे भी डैंड्रफ को कम करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा आप नीम के पत्ते का हेयर मास्क बनाकर बी लगा सकते हैं. जैसे कि आप नीम की कुछ पत्तियों को धोने के बाद उसे पीसकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं इसे 15 से 20 मिनट तक बालों पर लगाएं रखने के बाद शैंपू करें.
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसे नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश करें. इसे आप हफ्ते में दो बार अपने बालों पर लगा सकते हैं. लेकिन अगर टी ट्री ऑयल या किसी तरह की नेचुरल चीज बालों पर पहली बार लगा रहे हैं तो पेच टेस्ट जरूर करें.
नियमित रूप से हेयर वॉश
बालों को हफ्ते में 2 बार जरूर शैंपू से धोएं, क्योंकि स्कैल्प पर जमी गंदगी जैसे की धूल और ऑयल डैंड्रफ का कारण बन सकती है. साथ ही माइल्ड शैंपू का उपयोग करें. साथ ही बालों को नेचुरली सूखने दें.
5 राज्यों में कांग्रेस का उभार, बनी सबसे बड़ी सियासी ताकत
TVK के साथ जाते तो एकतरफा जीत मिलती: बयान
बैंक कर्मचारियों के लिए राहत, महंगाई से मिलेगी कुछ राहत
Suryakumar Yadav की लीडरशिप को मिला सपोर्ट, फैंस हुए खुश
‘क्या आप मुख्य पुजारी हैं?’—सबरीमाला पर कोर्ट की टिप्पणी वायरल
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज जारी
बंगाल विजय के बाद ‘ब्रांड मोदी’ की पकड़ और मजबूत
ममता बनर्जी की हार के बाद बयान से मचा सियासी घमासान
तवी नदी के किनारों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन उद्योग को मिलेगा बूस्ट
ड्रोन अटैक के बाद Zaporizhzhia Nuclear Power Plant में अलर्ट, वैश्विक चिंता बढ़ी