इंडिया मास्टर्स बनी IML 2025 की चैंपियन, फाइनल में धोनी के धुरंधर की तूफानी पारी
IML 2025 Final: टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के ठीक 7 दिन बाद भारतीय फैंस को फिर से खुशी मिली है. नेशनल टीम के बाद दिग्गज पूर्व खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम भी चैंपियन बन गई है. सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स टीम ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को हराकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) का खिताब जीत लिया है. रायपुर में रविवार 16 मार्च को खेले गए फाइनल में इंडिया मास्टर्स ने विनय कुमार अंबाती रायुडू के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज मास्टर्स को बड़ी आसानी से 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
ठीक 7 दिन पहले पिछले रविवार यानि 9 मार्च को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. इस रविवार को बारी सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेल रहे रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ियों की थी. पहले ही टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही इंडिया मास्टर्स की टीम ने फाइनल में भी ऐसा ही कमाल दिखाया, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी जीत एकतरफा साबित हुई.
विनय कुमार ने वेस्टइंडीज को किया तबाह
वेस्टइंडीज मास्टर्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की लेकिन तेज गेंदबाज आर विनय कुमार के सामने उसके बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे. ब्रायन लारा जैसे वेस्टइंडीज मास्टर्स के दिग्गज कप्तान भी इस फाइनल में कुछ खास नहीं कर सके और विनय कुमार का पहला शिकार बने. इसके बाद लेंडल सिमन्स (57) और ड्वेन स्मिथ (45) ने दमदार पारियां खेलीं जिनके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में किसी तरह 7 विकेट खोकर 148 रन बनाए. इंडिया की ओर से विनय ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए और सिर्फ 26 रन खर्चे. वहीं स्पिनर शाहबाज नदीम ने तो 4 ओवर में मात्र 12 रन देकर 2 विकेट लिए.
रायुडू की धमाकेदार पारी, सचिन भी चमके
वेस्टइंडीज के कप्तान लारा तो नहीं चले लेकिन इंडिया मास्टर्स के कप्तान सचिन ने जरूर मोर्चा संभाला. सचिन ने आते ही तूफानी बैटिंग शुरू कर 25 रन और अंबाती रायुडू के साथ 8 ओवर में ही 67 रन जोड़ लिए. IPL में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके रायुडू ने इस बार भी यही काम किया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 74 रन कूट दिए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी के दम पर इंडियन टीम की जीत पक्की हो गई थी. जिसे युवराज सिंह 13 रन नाबाद और स्टुअर्ट बिन्नी 16 रन नाबाद ने पक्का करके ही दम लिया. इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया.
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
RBI के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव, नई रणनीति लागू
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ