MP में अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज और हेल्पलाइन नंबर पर कॉल सेवा शुरू, इस योजना से मिलेगा लाभ
इंदौर: आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत मप्र के इंदौर जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 114 प्रतिशत कार्ड बनाए जा चुके हैं। योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। इस योजना में हेल्पलाइन नंबर की सुविधाओं का विस्तार करते हुए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल सेवा भी शुरू की जा रही है। इसे इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इसके तहत वे स्वास्थ्य संस्थान में परामर्श के साथ ही अपॉइंटमेंट भी ले सकेंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर संभाग द्वारा कार्यशाला भी आयोजित की गई। इसमें इंदौर जिले के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य योजना की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। हेल्पलाइन से जुड़ी सभी सेवाओं का समुचित उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस योजना के तहत इंदौर जिले में 18 सरकारी और 67 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं।
सेवाओं का किया जा रहा विस्तार
सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इंदौर जिले का चयन किया गया है। इसके तहत आयुष्मान भारत निरामय हेल्पलाइन (1800-233-2085) पर दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से लाभार्थी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में टेली कॉलर से संपर्क कर उसका समाधान पा सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं
- स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी - लाभार्थी हेल्पलाइन पर कॉल करके टेली कॉलर को अपनी स्वास्थ्य समस्या की जानकारी देंगे।
- स्वास्थ्य संस्थान में अपॉइंटमेंट - टेली कॉलर लाभार्थी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेगा और उसे समय पर जानकारी देगा, ताकि वह निर्धारित समय पर डॉक्टर से परामर्श प्राप्त कर सके।
- डिजिटल रिकॉर्ड - वरिष्ठ नागरिकों का आभा आईडी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, ताकि उनके इलाज का डिजिटल रिकॉर्ड आसानी से प्रेषित किया जा सके।
टॉप पर कड़ी टक्कर, कई टीमों के बीच अंक और नेट रन रेट की जंग
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
अब गांव में ही इलाज, छत्तीसगढ़ की मोबाइल यूनिट ने बदली तस्वीर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, गंगा ब्रिज से बदलेगा ट्रैफिक का हाल