उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर खुला खुड़िया जलाशय का गेट, कई गांवों को मिलेगी राहत
रायपुर : लोरमी क्षेत्र के कई गांवों के लोगों की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद ग्राम खुड़िया स्थित राजीव गांधी जलाशय का गेट खोल दिया गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने तत्परता से निर्णय लेकर जलाशय से पानी छोड़ा है। इससे क्षेत्र के अनेक गांवों को निस्तारी के लिए जल उपलब्ध होगा।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा ने बताया कि खुड़िया जलाशय में अभी 65 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। उप मुख्यमंत्री साव के निर्देश पर जलाशय से 200 क्यूसेक पानी नहर व नदी के माध्यम से छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र के तालाबों और मनियारी नदी पर निर्मित एनीकटों को भरा जाएगा। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए जल मिलेगा। साथ ही पशुपालन और अन्य कार्यों में भी राहत मिलेगी।
खुड़िया जलाशय का गेट खुलने के बाद लोरमी क्षेत्र के लोगों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि लोरमी विकासखण्ड के कई गांवों के लोगों ने 19 मार्च को बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री साव से मुलाकात कर खुड़िया जलाशय से पानी छोड़े जाने की मांग की थी। साव ने इस पर मुंगेली के कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने निर्देश के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल गेट खोलकर जलाशय से पानी छोड़ा गया।
तमिलनाडु में विजय की बढ़त, बंगाल में रूपा गांगुली ने मारी बाजी
सुपर कॉरिडोर स्थित जैन मंदिर में वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
इंदौर में जश्न का माहौल, जीत पर कार्यकर्ता करेंगे आतिशबाजी
भारतीय रेलवे का हेल्थ सिस्टम होगा हाईटेक, UMID कार्ड से पेपरलेस सुविधा
हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ चर्चा में, क्या जल्द होंगी शादी की रस्में शुरू?
कार्यक्रम में शामिल लोगों की तबीयत बिगड़ी, मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग का मामला
गोरखपुर से बंगाल तक आस्था की गूंज, मां काली से प्रार्थना
लोन प्री-पेमेंट करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, बचेंगे अतिरिक्त चार्ज से
टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन, मऊ में एक की मौत, दो की हालत नाजुक