सोहा ने बिल गेट्स से अपनी पुस्तक ‘सोर्स कोड’ पर लिया ऑटोग्राफ
मुंबई । हाल ही में अमेरिकी बिजनेसमैन और परोपकारी बिल गेट्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने एक खास मुलाकात की। इस दौरान सारा ने उनकी किताब सोर्स कोड पर ऑटोग्राफ भी लिया।
एक्ट्रेस ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और गेट्स की सोच और सकारात्मकता की तारीफ की। सोहा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह मानना कि दुनिया बदतर होती जा रही है, कि हम अत्यधिक गरीबी और बीमारी का समाधान नहीं कर सकते, सिर्फ गलत नहीं है, बल्कि यह हानिकारक भी है। किसी समझदार, धनी, उदार, समाधान-उन्मुख और सबसे महत्वपूर्ण रूप से आशावादी व्यक्ति से मिलकर और उनकी पुस्तक पर हस्ताक्षर प्राप्त कर बहुत खुशी हुई!। इस बीच, सोहा अली खान अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुश-अप्स, जंपिंग जैक, एब क्रंच, वन-लेग लंज और ट्रेडमिल रनिंग करती नजर आईं।
उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, सप्ताह भर जोर लगाते हुए... वर्कआउट वेडनसडे, जिससे उनके प्रशंसकों को फिटनेस के प्रति प्रेरणा मिली। वहीं, अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोहा जल्द ही छोरी 2 में नजर आएंगी। यह फिल्म 2021 में आई हॉरर-ड्रामा ‘छोरी’ का सीक्वल है, जिसमें नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में थीं। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, क्रिप्ट टीवी और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में मीता वशिष्ठ, पल्लवी अजय, यानि भारद्वाज, राजेश जैस और सौरभ गोयल भी अपनी पिछली भूमिकाएं दोहराते नजर आएंगे।
फैंस जहां सोहा की इस खास मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं, वहीं उनकी आगामी फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर भी काफी उत्सुकता बनी हुई है।गौरतलब है कि बिल गेट्स तीन साल में तीसरी बार भारत आए हैं और इस दौरान वह राजनीतिक और सामाजिक रूप से प्रभावशाली हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि वह भारतीय विकास और परोपकार से जुड़े कई विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल