कोरबा में अवैध रिश्ते का खौ़फनाक परिणाम, महिला की संदिग्ध मौत
अवैध रिश्तों का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा से सामने आया है. यहां एक महिला ने बॉयफ्रेंड की खातिर पति को छोड़ दिया. फिर किराए का मकान लेकर अकेले रहने लगी. उसका बॉयफ्रेंड उससे मिलने रोज वहां आता था. लेकिन अब महिला की खून से सनी लाश मिली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. यहां दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला की पहचान लता बाई के रूप में हुई है. वह एतमानगर डूमरमुडा की रहने वाली थी. पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है. जानकारी के मुताबिक, लता किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी. वह पास के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी.
पति को छोड़ किसी और के साथ भागी
लता कुछ महीने पहले अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागकर आई थी और उसके संपर्क में रहती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले लता का किसी से विवाद हुआ था, जिसके चलते वहां हंगामे की स्थिति बनी थी. सोमवार सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया.
ईंटों पर मिले खून के निशान
पुलिस को महिला के घर का दरवाजा खुला मिला, वहीं चौखट और घटनास्थल के पास ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है. जिसे लता का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, वो भी फरार है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है. परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला