भावना मर्डर केस के आरोपी गिरफ्तार! दुबई भागने की फ़िराक में थे, कहासुनी में युवती को मारी थी गोली
इंदौर: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में हुए भावना सिंह हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश से नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने ग्वालियर बाइपास पर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशु यादव, मुकुल यादव और स्वस्ति राय शामिल हैं।
ये था विवाद
घटना वाली रात ये सभी महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में एक साथ शराब पार्टी कर रहे थे। भावना सिंह की गोली मारकर हत्या करने से पहले उसका अपने दोस्त मुकुल यादव से विवाद हुआ था। वह तेज आवाज में पंजाबी गाने बजा रहा था। भावना ने उसे रोका, उसने नहीं सुना और गुस्से में उसने देसी कट्टे से उसे गोली मार दी। गोली सीधे भावना के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
हत्या के बाद आरोपी काफी घबरा गए और तुरंत भागने की योजना बनाने लगे। उन्होंने अपने मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट करने की कोशिश की। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश से नेपाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही ग्वालियर बाईपास पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूरे देश में चला रहे थे ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये आरोपी ऑनलाइन सट्टे के गेमिंग ऐप के जरिए पूरे भारत में सट्टे का अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 50 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी, एटीएम कार्ड और लाखों रुपये के खाते बरामद किए हैं।
नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस
पुलिस ने वह पिस्तौल भी बरामद कर ली है जिससे भावना की हत्या की गई थी। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। अब पुलिस आरोपियों से यह भी पूछताछ कर रही है कि इस बड़े सट्टे के रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: प्रमोशन में आरक्षण हेतु अब सटीक डेटा तैयार करेगी सरकार
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान