MP बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी, इतने फीसदी छात्र हुए पास, इतने रहे टॉप 10 में
भोपाल: मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के नतीजे शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट बटन दबाकर नतीजों की घोषणा की। इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के नतीजों में सुधार देखने को मिला, जो पिछले साल से बेहतर रहे। कक्षा 5वीं का रिजल्ट 92.70% रहा, जो पिछले साल के 90.97% से ज्यादा है। वहीं, कक्षा 8वीं का रिजल्ट 90.02% रहा, जो पिछले साल के 87.71% से बेहतर है। इन नतीजों में खास बात यह रही कि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर
कक्षा 5वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.12% रहा, जबकि लड़कों का 91.38% रहा। इसी तरह कक्षा 8वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.72% रहा, जबकि लड़कों का 88.41% रहा। इससे पता चलता है कि इस बार लड़कियों ने अधिक संख्या में सफलता हासिल की है।
परिणाम के अनुसार शीर्ष 10 जिले:-
कक्षा 5वीं के परिणाम में शीर्ष 10 जिले-
शहडोल
चंबल
नर्मदापुरम
इंदौर
जबलपुर
उज्जैन
ग्वालियर
रीवा
सागर
भोपाल
कक्षा 8वीं के परिणाम में शीर्ष 10 जिले-
नरसिंहपुर
अलीराजपुर
रीवा
झाबुआ
बालाघाट
अनूपपुर
सीहोर
डिंडोरी
बड़वानी
मंडला
ऑनलाइन परिणाम यहां देखें
राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परिणाम देखने की सुविधा प्रदान की है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर/समग्र आईडी के माध्यम से राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/result.aspx पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर स्कूल स्तर के रिजल्ट भी उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें शिक्षक और संस्था प्रमुख देख सकेंगे।

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस बार इन परीक्षाओं में 22 लाख 85 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इनमें सरकारी और निजी स्कूलों में पंजीकृत मदरसों के छात्र शामिल थे। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने ऑनलाइन अंक दर्ज किए हैं।
एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
- एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025: सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं क्लास में सरकारी स्कूलों में 91.53 फीसदी छात्र पास हुए थे, वहीं प्राइवेट स्कूलों में 90.18 फीसदी छात्र पास हुए थे। एमपी बोर्ड 8वीं क्लास की बात करें तो प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 फीसदी बच्चे पास हुए जबकि सरकारी स्कूलों में 82.22 फीसदी बच्चे पास हुए।
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।
मां बनने पर पत्रलेखा का बड़ा खुलासा: "शायद मैं मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब अहसास बदल गया।"