माँ को बचाने बेटे ने की पहल, लगया 'हिडन कैमरा', फिर सामने आई बाप की करतूत...
इंदौर: एमपी के इंदौर शहर में पुलिस जनसुनवाई में बेटे के साथ पति की बर्बरता की शिकायत लेकर महिला पहुंची। दरअसल, महिला को उसका पति हर दिन बेरहमी से पीटता था। मां का दर्द देखकर बेटे ने पिता की क्रूरता को रिकॉर्ड कर लिया। फिर वह अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। वीडियो में पति की क्रूरता देख पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। पीड़िता से तुरंत इस संबंध में जानकारी जुटाई। साथ ही संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए। इंदौर के पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को जनसुनवाई में यह मामला सामने आया। द्वारकापुरी क्षेत्र की एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी। मामले को लेकर एएसपी सोनू डाबर ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच में जो तथ्य स्पष्ट होंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रोज-रोज विवाद, लगाया हिडन कैमरा
पति की प्रताड़ना से हर दिन परेशान महिला को बचाने के लिए बेटे ने घर में हिडन कैमरा लगा दिया। पति की क्रूरता कैमरे में कैद हो गई। 3.50 मिनट के वीडियो में रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य कैद हुए। पति सोफे पर बैठी महिला को बेरहमी से पीटना शुरू कर देता है। वह उसे दोनों हाथों से करीब 50 बार थप्पड़ मारता है। मां को पिटता देख पास में खड़ा मासूम बेटा डर गया। उसने आंखें बंद कर लीं और फर्श पर लेट गया। बिस्तर पर बैठी बेटी डर गई। वहां जंजीर से बंधा कुत्ता भी डर गया और अपनी मालकिन को बचाने के लिए इधर-उधर कूदने लगा। मां के साथ हुई इस बर्बरता की पूरी घटना को हिडन कैमरे की मदद से रिकॉर्ड कर लिया गया। फिर यह रिकॉर्डिंग पुलिस को दे दी गई।
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
12 वर्षीय नाबालिग के बाल विवाह मामले में संबंधितों पर एफ आई आर दर्ज* *प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बाल विवाह पर कड़ा संदेश*