बदायूं: राजकुमार ने पत्नी अफरोज पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया
उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. राज्य के बदायूं के मीरा सराय के रहने वाले राजकुमार (24 वर्ष) की शादी 4 अगस्त 2023 को शेखूपुर में रहने वाली मुस्लिम युवती अफरोज (23 वर्ष) से हुई थी. उनका चार माह का एक बेटा भी है. हालांकि, अब आरोप लग रहे हैं कि अफ़रोज़ अपने पति पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रही हैं. अफरोज के पति राजकुमार ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है.
युवक ने आरोप लगाया है कि अफरोज और उसके रिश्तेदार उस पर और उसके चार महीने के बेटे का खतना करने साथ ही हमें इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए दबाव डाला बना रहे हैं. राजकुमार ने कहा, मेरा बेटा भी उनके साथ है. लेकिन मैं इस्लाम धर्म नहीं अपनाना चाहता और मेरा बेटा भी इस्लाम धर्म नहीं अपनाएगा. युवक ने ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है.
2023 में हुई थी दोनों की शादी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक एक शेफ है और खाना बनाने का काम करता है, इसी दौरान उसकी मुलाकात इस युवती से हुई. राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त 2023 को उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद उसपर लड़की के परिवार ने इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया, उसे मस्जिद ले जाया गया. उसे नमाज करने के लिए मजबूर किया गया और फिर उसे मांस खाने पर भी जबरदस्ती की गई. ऐसे में जब उसने इसका विरोध किया तो लड़की ने राजकुमार को तलाक दे दिया, लेकिन फिर से उनमें सुलह हो गई और 2024 से वे साथ रहने लगे.
ईद पर बनाया खतना करने का दबाव
राजकुमार ने बोला कि जब वो ईद पर इस बार अपने ससुराल गया तो उसकी पत्नी के रिश्तेदार मेरे बेटे को मांस खिला रहे थे, जिसे देखकर वो हैरान हो गया. ऐसे में जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पत्नी ने मौलाना को बुलाया, अपने कुछ रिश्तेदारों को बुलाया और एक बार फिर उसपर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया. युवक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मेरा खतना करने की कोशिश की. उन्होंने मुझे मछली खाने को मजबूर किया, लेकिन मैं बच निकला. साथ ही बताया कि वो अपना बच्चा भी ले आया है.
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
तबीयत बिगड़ने पर शरद पवार भर्ती, बारामती दौरा टला—सुप्रिया सुले ने बताया हाल
सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: प्रमोशन में आरक्षण हेतु अब सटीक डेटा तैयार करेगी सरकार
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान