पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, प्लास्टिक पाइप बनाती है कंपनी, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन, 9 घंटे मशक्कत के बाद बुझी
इंदौर: पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिग्नेट पाइप फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि इसका धुआं करीब 10 किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एसडीआरएफ की टीम और तीन अलग-अलग थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात से ही आग बुझाने का काम जारी है।
प्लास्टिक पाइप बनाने का होता है काम
फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप बनाने का काम होता है। कच्चे माल में आग लगने से लपटों ने भयानक रूप ले लिया। एसडीएम प्रमोद कुमार गुर्जर ने बताया कि सुलावट स्थित एक उद्योग में आग लगी है, यह कंपनी पाइप बनाती है। नगर पालिका, प्रशासन, नगरीय प्रशासन, पुलिस फायर स्टेशन की दमकलें फिलहाल यहां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। वे आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग रात करीब 2.30 बजे लगी, लेकिन अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विशेष फायर फाइटर फोम मंगवाया गया
थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट से विशेष फायर फाइटर और फोम भी मंगवाया गया है। आग पर काबू पाने के लिए फैक्ट्री के अंदर रेत के कई ट्रक भेजे गए हैं। अब तक 25 डंपर रेत का इस्तेमाल किया जा चुका है।
दो क्रेन जलकर राख
इस हादसे में फैक्ट्री में खड़ी दो क्रेन पूरी तरह जल गई हैं। आसमान में अभी भी काला धुआं दिखाई दे रहा है। करीब 70 दमकलकर्मी, 150 से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी, एसडीएम, तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला और पुलिस बल लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं।इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए एक हजार लीटर फोम मंगवाने के निर्देश दिए।
पिछले साल भी लगी थी आग
गौरतलब है कि पिछले साल 11 जून को भी इसी फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसे बुझाने में 11 घंटे से ज्यादा का समय लगा था। तब भी 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियों, रेत-मिट्टी और फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया था।तहसीलदार जयेश प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे पूरी तरह बुझा दिया जाएगा। हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश* *लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत* कुलदीप सिंगी बाबा
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल