अयोध्या में शर्मसार करने वाली हरकत, बाथरूम में नहाती महिलाओं का वीडियो बनाते पकड़ा गया वेटर
अयोध्या: अयोध्या में महिला श्रद्धालु का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. घटना अयोध्या की राम मंदिर के गेट नंबर तीन के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में घटी, जहां पर बाथरूम में स्नान कर रही महिला श्रद्धालु का एक वेटर बगल के बाथरूम से वीडियो बना रहा था, जिसे दूसरी महिला ने देख लिया. इसके बाद उसे पकड़ा गया तो उसके मोबाइल से करीब 10 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले.
दरअसल गुरुवार देर रात काशी से 11 लोगों का एक ग्रुप दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या धाम पहुंचा था, जिसमें 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे. ये सभी शुक्रवार सुबह 6 बजे स्नान ध्यान के बाद राम लला का दर्शन पूजन करने जाने के लिए तैयार हो रहे थे. वहीं ग्रुप की कुछ महिलाएं स्नान करने के लिए गेस्ट हाउस के बाथरूम गई थी. एक महिला बाथरूम में स्नान कर रही थी. तभी परिवार की दूसरी महिला ब्रश करने के लिए बाथरूम के बाहर बने सिंक के पास खड़ी थी. इस दौरान उसने स्नान कर रही महिला के बाथरूम की दरवाजे की ओर देखा, तो उसे एक मोबाइल नजर आया. इसके बाद बाहर खड़ी महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और मौके पर हड़कंप मच गया.
छिपकर बना रहा था वीडियो
जब मोबाइल की जानकारी निकाली गई तो पता चला कि बगल के टॉयलेट से एक युवक बाल्टी के ऊपर चढ़ कर बाथरूम में स्नान कर रही महिला का वीडियो बना रहा था. परिवार के लोगों ने टॉयलेट के दरवाजे को तोड़कर युवक को बाहर निकाला और उसका मोबाइल उससे छीन लिया गया. परिवार वालों ने बताया कि जब हम लोगों ने वीडियो बना रहे शख्स को टॉयलेट से बाहर आने के लिए आवाज लगाई. तब भी वह दरवाजा नहीं खोल रहा था. इसलिए हमने दरवाजे को तोड़ दिया.
अंदर बैठकर कर रहा था डिलीट
परिवार वालों ने बताया कि वह टॉयलेट के अंदर बैठकर अपने मोबाइल से वीडियो को डिलीट कर रहा था, लेकिन जब हमने उससे मोबाइल छीन कर उसको चेक किया. तब उसमें बहुत सारे वीडियो मौजूद थे, जिसके बाद विवाद को बढ़ता देख पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद अयोध्या पुलिस ने आरोपी युवक सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया.
10 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिले
आरोपी युवक बहराइच का रहने वाला है. वो अयोध्या में बीते तीन महीनों से रह रहा था. सौरभ अयोध्या धाम में एक होटल में वेटर का काम करता है और इस गेस्ट हाउस में 200 रुपए रोज के किराए का रूम लेकर रहता है. जानकारी के मुताबिक सौरभ के मोबाइल फोन से 10 से ज्यादा महिलाओं के स्नान करते हुए आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं यानी वह ये हरकत में कई महीनों से कर रहा था.
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल
“Icons of India” शो ने लंदन में बढ़ाई भारत की शान
दोनों देशों के बीच बढ़ता भरोसा, रणनीतिक साझेदारी को मिला नया आयाम
सैंकड़ों करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी कमलेश पारेख भारत लाया गया
नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक सम्पन्न* *सार्थक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान के निर्देश* *लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत* कुलदीप सिंगी बाबा
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल