केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे, तैयारियों का जायजा लेते मंत्री विश्वास सारंग ने मंत्रालय में करी एहम बैठक
भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन रविवार 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रवींद्र भवन ऑडिटोरियम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होगा। सम्मेलन में सांसद वीडी शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में पशुपालन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, सहकारिता, पशुपालन, नगर निगम, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित हो, इसके लिए अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही एक कंट्रोल रूम बनाया जाए, जिसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
उन्होंने बैठक व्यवस्था, पास, आमंत्रण पत्र, वाहन पार्किंग के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री सारंग ने गर्मी की तीव्रता को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की सूची बनाने को भी कहा। उन्होंने आयोजन स्थल पर मेडिकल टीम और पावर बैक-अप रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, केंद्रीय सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी भी शामिल होंगे।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
*ब्यावरा शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — अनाज मंडी में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई धनिया बरामद*कुलदीप सिंगी बाबा
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा