मुरादाबाद: टीएमयू में आसमानी कहर, बिजली गिरने से 5 छात्र घायल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बिजली गिरने से पांच छात्र घायल हो गए, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों का इलाज टीएमयू हॉस्पिटल में चल रहा है जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल छात्रों में संस्कार, सिद्धार्थ, मानव, शिवेश, बंटी राजा शामिल हैं. ये घटना गुरुवार को रात करीब 8:00 बजे घटी.
दरअसल टीएमयू में महावीर जयंती के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान कई छात्र-छात्राएं भी कैंपस में थे. जब आरती का समय हुआ तो कुछ बच्चे मंदिर की ओर से जा रहे थे. तभी आंधी आई और बिजली कड़कने लगी और हल्की बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए 5 छात्रों का एक ग्रुप कैंपस में पेड़ के नीचे खड़ा हो गए. तभी अचानक बिजली गिरी और पेड़ के नीचे खड़े छात्र गंभीर रूप से झुलस गए.
हादसा था बेहद खतरनाक
हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि हादसा इतना खतरनाक था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरते ही पेड़ के पास खड़े छात्र नीचे गिर गए. वायरल वीडियो में एक छात्र उठकर जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है. बिजली गिरने से कॉलेज में हड़कंप मच गया. आनन फानन में घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया. घायल छात्रों का इलाज तीर्थंकर हॉस्पिटल में किया जा रहा है, जहां पर पांच छात्रों में से दो की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है. मुरादाबाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है.
पेड़ के नीचे खड़े थे छात्र
टीएमयू प्रशासन की ओर से घटना को लेकर कहा गया कि 10 अप्रैल 2025 को रात करीब 8 बजे गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े हुए कुछ छात्र आपस में बातचीत कर रहे थे. तभी बहुत तेज आवाज के साथ बिजली गिरी. उसी समय टीएमयू के दो सिक्योरिटी गार्ड जयपाल सिंह और प्रदीप तोमर भी उन्हीं छात्रों के आसपास ड्यूटी पर मौजूद थे. जब तेज आवाज के साथ बिजली गिरी तो पेड़ के पास गए और देखा कि पांच छात्र जमीन पर गिरे हुए थे. सभी को इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया.
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
*ब्यावरा शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — अनाज मंडी में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई धनिया बरामद*कुलदीप सिंगी बाबा
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा