सिंहस्थ 2028 के मास्टर प्लान के तहत, बनेगी 23 नई सड़के, होगी इन जगहों से कनेक्टिविटी
इंदौर: एमपी में सड़क निर्माण पर काफी जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में इंदौर में भी कई नई सड़कें बनाई जा रही हैं. इंदौर नगर निगम की आर्थिक स्थिति भले ही खराब है, लेकिन पैसे की समस्या सड़क निर्माण में आड़े नहीं आएगी. इंदौर में 23 नई सड़कें बनाई जा रही हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार ने राशि दे दी है. नगर निगम ने मास्टर प्लान की इन सड़कों को सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है. 15 अप्रैल से इन बाधक हिस्सों को हटाने का काम शुरू हो जाएगा. इसके बाद निर्माण एजेंसी का काम शुरू हो जाएगा. नगर निगम ने मास्टर प्लान की 23 सड़कों को सिंहस्थ से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है. केंद्र सरकार ने शहर की इन सड़कों के लिए नगर निगम को 468 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इंदौर नगर निगम को पिछले वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बड़ी सौगात मिली. मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए केंद्र सरकार की ओर से निगम के खाते में 468.41 करोड़ रुपये जमा कराए गए. अब निगम सड़क निर्माण का काम शुरू कर रहा है. नई सड़कों के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू होगी। विकास की दृष्टि से भी इन सड़कों का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक की सड़क सबसे महंगी
प्रस्तावित सड़कों में एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक की सड़क सबसे महंगी होगी। यह सड़क 64.25 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। नई सड़कों में वीर सावरकर प्रतिमा से अटल द्वार, भमोरी चौराहा से एमआर-10 और राजशाही गार्डन से होटल वाउ, एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड होते हुए मालवीय नगर गली नंबर 2 तक की सड़क शामिल है।
बड़ा बांगड़दा से एमआर-5 में पीएमएवाई योजना के तहत निर्मित भवनों तक सड़क निर्माण, सांवेर रोड पेट्रोल पंप से शिवशक्ति नगर हनुमान मंदिर तक, इंदौर बायपास पर होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक, एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली लिंक रोड, मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण, जमजम चौराहे से स्टार चौराहे तक, टीसीएस से एमआर-5 तक लिंक रोड, भागीरथपुरा मुख्य रोड, एमआर-4 से पुलिया तक, एबी रोड जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टैंड तक, जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक, नेहरू प्रतिमा मधुमिलन चौराहे से कैंटोनमेंट ब्रिज तक, रिंग रोड खजराना मंदिर गेट से जमजम चौराहे तक।
एमआर-5 को एयरपोर्ट रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड भी बनेगी
इसके अलावा नेमिनाथ चौराहे से जिंसी चौराहे तक, सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग ब्रिज तक, मच्छीबाजार चौराहे से चंद्रभागा ब्रिज तक, आरई-2 भूरी टेकरी से न्यू आरटीओ तक लिंक रोड के साथ ही एमआर-5 को एयरपोर्ट रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड भी बनेगी।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
*ब्यावरा शहर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई — अनाज मंडी में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई धनिया बरामद*कुलदीप सिंगी बाबा
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा