बिग बॉस फेम पलक पुरसवानी ने बर्फीली वादियों में की दूसरी बार सगाई
‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आ चुकीं टीवी की फेमस एक्ट्रेस पलक पुरसवानी की जिंदगी में दूसरी बार प्यार लौट आया था। वह पिछले करीब 7 महीने से रोहन खन्ना को डेट कर रही थीं। अब पलक ने रोहन से सगाई कर ली है। उनकी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बफीर्ली वादियों के बीच बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पलक ने सफेद मोतियों से बनी खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है।
अविनाश सचदेव से की थी सगाई
बता दें कि पलक पुरसवानी ने तुर्की में सगाई की है। उन्होंने सगाई का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की है। बता दें कि रोहन से पहले पलक ने टीवी एक्टर अविनाश सचदेव के साथ सगाई की थी। हालांकि बाद में उनकी सगाई टूट गई थी जिसके बाद पलक ने खूब चर्चा बटोरी थी। सगाई टूटने के बाद पलक ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि अविनाश ने उन्हें दो बार धोखा दिया था।
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा