उत्तर प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को लखनऊ, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा, बांदा,उरई आदि में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। शहर में दोपहर 2:30 बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुच गया। वहीं, कई जिलों में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और सीजन में पहली बार वहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा।
मौसम विभाग का कहना है अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में यूं ही गर्मी की मार जारी रहने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। वहीं, बुंदेलखंड और दक्षिण के कुछ जिलों के लू की चपेट में आने के संकेत हैं। मंगलवार को झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 26 अप्रैल तक मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल तक कहीं-कहीं उष्ण लहर ( लू) चलने का पूर्वानुमान है। आगरा में बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल कर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
*लापरवाही पर सख्ती अंत्येष्टि राशि में देरी पर सचिव निलंबित* *ई-केवाईसी में ढिलाई पर वेतन रोकने के निर्देश* *समय सीमा बैठक आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी