सोना मिला या मिट्टी निगल गई? शिवपुरी में 5 किलो सोने की रहस्यमयी कहानी!
शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र में एक मकान की खुदाई में 5 किलो सोना मिलने की खबर सामने आई है. आदिवासियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि 1 महीने पहले उन्हें खुदाई के दौरान कुबेर का खजाना हाथ लग गया था. हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने ये सारा सोना जब्त कर लिया. वहीं, पुलिस के पास इस खजाने को लेकर ठीक-ठीक जवाब नहीं है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद ये बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
आदिवासियों ने पुलिस पर लगाए सोना जब्त करने के आरोप
दरअसल, करोंदी गांव निवासी मिथुन और सुनील आदिवासी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि उन्हें एक महीने पहले कोर्ट रोड स्थित एक मकान के तलघर में खुदाई के दौरान सोना मिला था. इस खजाने में सोने की करधनी सहित कई जेवरात शामिल थे. आदिवासियों के मुताबिक सोने का वजन करीब 5 किलो था. दोनों ने सोना आधा-आधा बांट लिया था और उसको अपने-अपने घर में गाड़ दिया था. उनका आरोप है कि पुलिस को किसी तरह सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस घर पहुंचकर उन्हें धमकी देने लगी और सोना लेकर चली गई.
पुलिस ने कहा- हम पता लगा रहे हैं
दोनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने खजाने के रूप में मिले हुए सोने के साथ घर के जेवर भी जब्त कर लिए. इस मामले में सहरिया क्रांति आंदोलन के संयोजक संजय बैचेन ने कहा, "करीब 1 महीना हो गया, लेकिन अभी तक इसकी कहीं कोई जानकारी नहीं है. पुलिस इसको स्पष्ट करे और सोने के सरकारी खजाने में जमा कराए. इसके अलावा जो पुलिस वाले सोना ले गए हैं उसके खिलाफ कार्रवाई हो." इस मामले को लेकर शिवपुरी थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा, "अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. हमने टीम को पता लगाने के लिए आदिवासियों के यहां भेजा है. इसके बाद ही पता चल सकेगा कि किसको सोना मिला था और किसने इसकी जब्ती की है."
‘मिटाने चले थे सनातन, खुद मिट गए’—राजा भैया का सियासी तंज
शुभेंदु चाहते थे सिर्फ नंदीग्राम, लेकिन पार्टी ने बनाई अलग रणनीति
मध्य पूर्व संकट के बीच सोने की कीमतों में हल्की हलचल
7 Turtle बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार—वन्यजीवों की तस्करी का खुलासा
सैमसंग बायोलॉजिक्स में श्रमिक आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
मासूम के साथ दरिंदगी, Pune केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दहला दिया देश
Moody's रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना
मिडिल ईस्ट में हड़कंप, Donald Trump का बड़ा बयान, सैन्य कार्रवाई शुरू
5 राज्यों में कांग्रेस का उभार, बनी सबसे बड़ी सियासी ताकत
TVK के साथ जाते तो एकतरफा जीत मिलती: बयान