नवा रायपुर में मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में शाल्वी ग्रुप की रुचि, मुंबई में मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई।
शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।
‘मिटाने चले थे सनातन, खुद मिट गए’—राजा भैया का सियासी तंज
शुभेंदु चाहते थे सिर्फ नंदीग्राम, लेकिन पार्टी ने बनाई अलग रणनीति
मध्य पूर्व संकट के बीच सोने की कीमतों में हल्की हलचल
7 Turtle बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार—वन्यजीवों की तस्करी का खुलासा
सैमसंग बायोलॉजिक्स में श्रमिक आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
मासूम के साथ दरिंदगी, Pune केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दहला दिया देश
Moody's रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना
मिडिल ईस्ट में हड़कंप, Donald Trump का बड़ा बयान, सैन्य कार्रवाई शुरू
5 राज्यों में कांग्रेस का उभार, बनी सबसे बड़ी सियासी ताकत
TVK के साथ जाते तो एकतरफा जीत मिलती: बयान