मैच में न कोई अपील, न आउट– फिर भी लौटे किशन; UltraEdge ने दी क्लीन चिट!
Ishan Kishan: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2025 के 41वें मैच में अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए। उनके विकेट को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईशान किशन जिस तरह से ईमानदारी दिखाकर पवेलियन लौटे वो उनको रास नहीं आया। उन्होंने जमकर SRH के बल्लेबाज को लताड़ा। ईशान इस मैच में नॉटआउट होने के बावजूद क्रीज छोड़कर वापस पवेलियन लौट गए थे।
वीरेंद्र सहवाग ने लगाई ईशान किशन की क्लास
मैच के बाद एक शो में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ईशान को वहां पर अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था। उन्हें अंपायर के फैसले का इंतजार करना था। अगर अंपायर उन्हें आउट देते तो बाद से उनके पास रिव्यू लेने का भी मौका था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर कई बार दिमाग काम करना बंद कर देता है, ऐसा ही ईशान किशन के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि बल्लेबाज का दिमाग थक चुका था इसलिए ऐसा हुआ। उन्हें वहां रुकना चाहिए था और अंपायर के फैसले का इंतजार करना चाहिए था। अंपायर भी पैसे ले रहे हैं। उनको उनका काम करने देना चाहिए था। सहवाग ने आगे कहा कि वह ईशान की इस ईमानदारी को समझ नहीं पाए। अगर गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया होता तब ईशान ऐसा करते तो यह खेल की भावना के अनुरूप होता। लेकिन यह न तो आउट था, न ही अंपायर को यकीन था और वह अचानक से मैदान छोड़कर चले गए। फिर अंपायर भी दुविधा में पड़ जाता है। ऐसे में वो सही फैसले नहीं ले पाता है।
आखिर क्या था पूरा मामला?
दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर के दौरान ये घटना हुई। मुंबई इंडियंस के लिए वो ओवर दीपक चाहर फेंक रहे थे। उस ओवर की पहली गेंद चाहर ने लेग साइड की तरफ डाली थी। इस गेंद पर ईशान किशन ने शॉट खेलना चाहा लेकिन वह चूक गए। यहां मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कोई अपील नहीं हुई। इसके बावजूद ईशान क्रीज छोड़कर वापस पवेलियन जाने लगे। खुद विकेटकीपर रयान रिकेल्टन इस बात को लेकर कंफर्म नहीं थे कि गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया है या नहीं। हालांकि ईशान किशन को बाहर जाते देख अंपायर ने बाद में आउट का इशारा किया।
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
गलत ओवरटेक ने ली 5 जानें, एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अनुकरणीय पहल* “ *संवाद से समाधान” कार्यक्रम बना जनविश्वास का आधार* *हर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शिकायतों का त्वरित निराकरण,* *नागरिकों में बढ़ा विश्वास*कुलदीप सिंगी बाबा
“लाखों नाम हटाए गए”, Mamata Banerjee ने जताई नाराजगी