क्यों जी आम रास्ते को 1 महीने से कर रखा है बंद ! ठेकेदार नहीं उठाता फोन
खिलचीपुर। बस स्टैंड के पास काला भाटा वाले के जीन के पीछे बसी हुई कॉलोनी में एक बड़ी आबादी निवास करती है जहां पर पहुंचने के लिए जो आम रास्ता है रोड बनाने वाले ठेकेदार ने रोड के सामने जगह को खोद कर छोड़ दिया और पिछले 1 महीने से आवागमन को बाधित कर रखा है। राहगीर वैकल्पिक रास्तों से निकल कर चोटिल हो रहे हैं।
एक माह पहले बस स्टैंड से होकर जाने वाले कालाभाटा के जीन के पीछे वाली कॉलोनी जो कि गोपी गार्डन के समीप है में जाने के लिए जो मुख्य मार्ग है उसे ठेकेदार के द्वारा लगभग 1 महीने से बंद कर रखा है। रहवासियों के फोन लगाने पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वार्ड क्रमांक 14 मैं निवासरत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम मालाकार ने बताया कि ठेकेदार सोनू यादव को कई फोन किये पहले तो उसने बताया कि कल रास्ता खुलवा दूंगा लेकिन बाद में उसने फोन रिसीव ही करना बंद कर दिया।
कॉलोनी में रहने वाले निवासियों का कहना है कि हम लगभग 1 महीने से वैकल्पिक रास्तों से निकल रहे हैं। और गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन ठेकेदार है कि कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी