इंदौर में बिजली ने बुझा दिए सात फेरे, दूल्हा बारात लेकर लौटा वापस
भारत में शादी की तैयारियां कई महीनों पहले से ही शुरू कर दी जाती है. खासकर लड़की के परिवार के लिए शादी काफी महत्वपूर्ण इवेंट होता है. किसी रिश्तेदार को इसमें कोई कमी ना मिल जाए, इस डर में लड़की पक्ष हर कुछ बेस्ट करने की कोशिश करता है. लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत में जो होना लिखा होता है, वो होकर ही रहता है. इंदौर में एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. अपनी औकात से काफी ज्यादा तैयारियां की गई थी. लेकिन इसके बाद भी दुल्हन सुहागन नहीं बन पाई.
मामला इंदौर के भांगिया काकड़ का है, जहां 19 अप्रैल को एक घर में उज्जैन से बारात आई थी. बाराती इतनी दूर से आए थे और बेहद थके हुए थे. लड़की पक्ष ने उनका अच्छे से स्वागत किया और शादी के आगे के कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए. सब कुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक बिजली गुल हो गई. बिजली ना आने की वजह से लड़के वालों की तरफ से शिकायतें होने लगी. इसके बाद पता चला कि पंडित जी भी अभी तक नहीं आए हैं. बस फिर क्या था? बहस ऐसी बढ़ी कि मारपीट तक की नौबत आ गई. इसके बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया.
नाराज हो गया था दूल्हा
बारात 19 अप्रैल को उज्जैन के नागदा से आई थी. इंदौर के भांगिया काकड़ में हेमंत अपनी बारात लेकर आया था. लेकिन कार्यक्रमों के दौरान ही अचानक बिजली चली गई और फिर काफी देर तक बारातियों को गर्मी में ही बैठना पड़ा. इस बात को लेकर दूल्हे ने नाराजगी जताई. इसी बीच लड़के वालों को पता चला कि अभी तक पंडित जी भी नहीं आए हैं. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. बताया जा रहा है कि लड़के वालों ने इसके बाद मारपीट शुरू कर दी और फिर लड़का गुस्से में बारात लेकर लौट गया.
लड़की वालों ने बुला ली पुलिस
लड़के वालों द्वारा बारात वापस ले जाने के बाद लड़की पक्ष की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई. दुल्हन सजी-धजी बैठी रह गई लेकिन दूल्हा वापस नहीं आया. इसके बाद दुल्हन के घरवाले थाने पहुंचे और दूल्हा हेमंत और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि बिजली के चले जाने और पंडित के लेट से आने की वजह से लड़के वालों ने मारपीट की और उसके बाद बारात लेकर लौट गए. अब पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई है.
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा