कॉलेज की तीन सहेलियों के साथ रेप: भोपाल में सनसनी, आरोपी गिरफ़्तार?
भोपाल में एक ही कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ रेप का मामला सामने आया है। फरहान खान, साहिल खान और अली खान नाम के आरोपियों ने नाम बदलकर इन छात्राओं से दोस्ती की। इसके बाद उन्हें मिलने बुलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया।
आरोपियों ने लड़कियों के अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई और बार ज्यादती की। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़कियों से हजारों रुपए भी ऐंठ लिए। जब आरोपियों की डिमांड बढ़ती गई, तब एक युवती भोपाल के बागसेवनिया थाने पहुंची और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
पीड़ित की दो दोस्त के साथ भी इसी तरह रेप हुआ
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी दो अन्य सहेलियों के साथ भी इसी तरह की वारदात की गई है। पुलिस ने इन दोनों युवतियों की काउंसलिंग कराई। इस पर दोनों युवतियों ने जहांगीराबाद और अशोका गार्डन इलाके में रेप होने की बात स्वीकार की।
इसके बाद पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी को अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाने में ट्रांसफर किया है। पुलिस ने फरहान खान और साहिल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अली खान की तलाश की जा रही है।
18 अप्रैल को केस, 6 दिन बाद सामने आया मामला
बागसेवनिया पुलिस ने 18 अप्रैल को केस दर्ज किया था। 6 दिन केस को दबाए रखा। गुरुवार को मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रेप, पॉक्सो एक्ट समेत धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। तीनों केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
धर्म बदलने के लिए दबाव बनाते थे तीनों आरोपी
तीनों पीड़िताओं ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपी उन पर धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाते थे। उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी।
एक ही कॉलेज की बताई जा रही हैं छात्राएं
तीनों छात्राएं एक ही कॉलेज में पढ़ने वाली बताई जा रही हैं। आरोपियों और उनके बीच दो साल से रिश्ते थे। तीनों पीड़िता ग्रेजुएशन कर रही हैं। तीनों आरोपी भी एक ही कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। एक छात्रा के साथ जब पहली बार ज्यादती हुई, तब वह नाबालिग थी।
सहेलियों से दोस्ती कराने का दबाव बनाया
बताया जा रहा है कि फरहान खान ने सबसे पहले बागसेवनिया में रहने वाली एक छात्रा से दोस्ती की। उसने अपनी पहचान और असल नाम छिपाते हुए खुद का हिंदू नाम बताया। पीड़िता के साथ पहली बार संबंध बनाने के बाद उसने लड़की का वीडियो बना लिया।
बाद में इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोस्त साहिल और अली से सहेलियों की दोस्ती कराने का दबाव बनाया। दोनों साथियों ने पहली ही मुलाकात में युवतियों से शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन ज्यादती करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि अली खान ने अशोका गार्डन की एक होटल में युवती के साथ ज्यादती की। साहिल खान ने जहांगीराबाद में एक कमरे में और फरहान खान ने बागसेवनिया के एक होटल में रेप किया। लिहाजा पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। जिसमें अन्य युवतियों के मोबाइल नंबर भी मिले हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
नगर पालिका परिषद ब्यावरा एवं सुठालिया के सहयोग से पर्यावरण प्रेमी संरक्षण समिति की एक अनोखी पहल*कुलदीप सिंगी बाबा