पहलगाम में हुई आतंकी हमले को लेकर न्यू मार्केट व्यापारी संघ का विरोध प्रदर्शन
भोपाल: संरक्षण समिति(रजि)" के बैनर तले टॉप एन टाउन चौराहे पर न्यूमार्केट के व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की, साथ ही साथ व्यापारियों ने भारत सरकार से आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार करने की पुरजोर मांग की। न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के श्री सतीश कुमार गंगराड़े, पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय देवनानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ न्यू मार्केट आए भोपाल के नागरिकों ने भी कैंडल मार्च में कैंडल जलाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत के बाद भोपाल के सभी नागरिकों सहित न्यू मार्केट के व्यापारियों में भी आक्रोश व्याप्त है और व्यापारी यह चाहते हैं कि भारत सरकार बालाकोट एवं उरी वाली घटनाओं के बाद हुई एयर स्ट्राइक एवं सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही इस बार कड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की जाए।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार