रवींद्र जडेजा के पास IPL में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 3 विकेट दूर
Ravindra Jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2025 में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने अभी तक कुल 6 मुकाबले हारे हैं। उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। आज सीएसके की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इस मैच में सटार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास सुनहरा कीर्तिमान बनाने का मौका है। वह मुकाबले में तीन विकेट लेते ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।
ड्वेन ब्रावो को पीछे करने का सुनहरा मौका
रवींद्र जडेजा ने अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए IPL के 180 मैचों में कुल 138 विकेट हासिल किए हैं। वह CSK के लिए सबसे ज्यादा IPL विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। सीएसके के लिए अभी तक सबसे ज्यादा IPL विकेट ड्वेन ब्रावो ने हासिल किए हैं। उनके नाम पर 140 विकेट दर्ज हैं। अब अगर आज होने वाले मैच में जडेजा तीन विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह ड्वेन ब्रावो को पीछे करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा IPL विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे।
IPL में बना चुके हैं 3000 से ज्यादा रन
रवींद्र जडेजा साल 2008 से ही IPL में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अभी तक IPL के 248 मैचों में कुल 3108 रन बनाए हैं। इसके अलावा 165 विकेट भी हासिल किए हैं। वह बेहतरीन बल्लेबाजी में माहिर हैं और उनके स्पिन के जादू से बच पाना भी आसान नहीं है। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकें।
आखिरी पायदान पर CSK की टीम
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2025 में अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम सिर्फ दो ही जीतने में सफल हो पाई है। 6 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 1.392 है। CSK की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार