उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में ₹2 की बढ़ोतरी की
देश की प्रमुख डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नया दाम 30 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। कंपनी ने लगभग एक साल पहले जून 2024 में आखिरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई थी। यह बढ़ोतरी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के बाजारों में लागू होगी, और अन्य बाजारों में इसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।
मदर डेयरी ने बताया कि दूध की खरीद लागत में पिछले कुछ महीनों में 4-5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसकी मुख्य वजह गर्मी का जल्दी शुरू होना और लू की स्थिति है, जिसने दूध उत्पादन को प्रभावित किया है। कंपनी का कहना है कि यह कीमत बढ़ोतरी बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल रही है, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का ध्यान रखा जा सके।
अब कितने रुपये लीटर मिलेगा दूध?
नए दामों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में एक लीटर टोंड दूध की कीमत अब 57 रुपये होगी, जबकि आधा लीटर 29 रुपये में मिलेगा। फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपये से बढ़कर 69 रुपये प्रति लीटर हो गई है। गाय के दूध की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर और आधा लीटर 30 रुपये होगा। प्रीमियम फुल क्रीम दूध (अल्ट्रा) की आधा लीटर पैक की कीमत अब अब 39 रुपये होगी।
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम गुणवत्तापूर्ण दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अपने किसानों की आजीविका को सहारा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कीमत बढ़ोतरी लागत और उपभोक्ता हितों के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास है।”
गौरतलब है कि हाल ही में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन की नंदिनी ने भी दूध की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा, हेरिटेज फूड्स ने भी उत्पादन और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण इस वित्तीय वर्ष में अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। इसलिए, दूध की बढ़ती कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ना तय है।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें
इंटरनेट सेवाएं ठप होने की आशंका, RBI ला सकता है 100, 200, 500 के नए नोट