अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्लास्टिक बैग का कम से कम उपयोग करने का किया प्रण*
*
5 जून 2025 , विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज़, राजगढ़ के शिव वरदान भवन में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला वन अधिकारी वेणु प्रसाद, कृषि उपसंचालक अधिकारी हरीश मालवीय, सिंचाई विभाग से रिटायर्ड एस.डी.ओ आरसी शर्मा, ब्रह्माकुमारीज की राजगढ़ जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी , एवं संस्थान के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन मंडल अधिकारी विनुप्रसाद ने बताया कि 100 वर्ष पहले प्रकृति में संतुलन था लेकिन जैसे ही मानव ने विकास के नाम पर प्रकृति में हस्तक्षेप किया, पर्यावरण में संतुलन बिगड़ने लगा जिसका दुष्प्रभाव मानव पर एवं अन्य जीवों पर पड़ रहा है। पेड़ को लगाने से लेकर उसे बड़ा होने तक उसकी उचित देखभाल करने के प्रति जोर देने की भी बात कही। हरीश मालवीय ने बताया कि पॉलिथीन बायोडिग्रेडेबल पदार्थ नहीं है और यही आज वन्यजीव एवं जलीय जीवों की मौत का कारण बन रहा है। इसकी बजाए कपड़े से बने बैग का उपयोग करने की बात कही।ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को समझने एवं संयमित जीवन शैली पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार प्रवेश ने सभी से पर्यावरण संरक्षण की लिए प्रतिज्ञा करवायी। अंत में पौधारोपण किया गया एवं सभी को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया।
ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
FTA से बढ़ेगी भारत की ताकत, न्यूज़ीलैंड बाजार में आसान होगी एंट्री
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव
*ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर डिवाइन* *एंजेल समर कैंप का हर्षोल्लास के साथ समापन*