जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित
राजगढ़ 05 जून, 2025
गंगादशहरा, ईदुज्जुहा, रथयात्रा, मोहर्रम एवं गुरूपुर्णिमा त्यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महिप किशोर तेजस्वी, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डराह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा सहित समिति सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में जिला प्रशासन द्वारा आगामी सभी त्यौहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, सतत् विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ईदुज्जुहा त्यौहार के दिन नमाज स्थलों पर विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि नगर पालिका की कचरा गाडिया इस दिन अपरांह में शहर में भ्रमण कर अपशिष्ट सामग्री एकत्रित करेंगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी रखी जाएगी। आपत्तिजनक अथवा नियम विरूद्ध कोई भी सामग्री पोस्ट किए जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध रखे जाने के भी निर्देश दिए गए।
ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
FTA से बढ़ेगी भारत की ताकत, न्यूज़ीलैंड बाजार में आसान होगी एंट्री
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव
*ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर डिवाइन* *एंजेल समर कैंप का हर्षोल्लास के साथ समापन*