अखिल भारतीय साहित्य परिषद्,का प्रांतीय अधिवेशन ग्वालियर में* राकेश सक्सेना
*
अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, मध्यभारत प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन दिनांक: 21-22 जून 2025 को ग्वालियर में सम्पन्न होने जा रहा है। परिषद के सह संयोजक एवं राजगढ़ जिला प्रभारी बख्शी राकेश सक्सेना ने बताया कि अधिवेशन की कार्ययोजना के निर्धारण हेतु ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रांत अध्यक्ष डॉ. कुमार संजीव ने कहा कि, "अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के गठन का उद्देश्य भारतीय दृष्टिकोण को साहित्य के माध्यम से स्थापित करना एवं देश के बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ बनाना है। इन्हीं उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए मध्यभारत प्रांत द्वारा समय समय पर प्रांतीय संगोष्ठियां एवं प्रांतीय अधिवेशनों का आयोजन किया जाता है, यह अधिवेशन उसी तारतम्य में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मध्यभारत प्रान्त की सम्पूर्ण ज़िला इकाइयों से सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा है।"
अधिवेशन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए प्रांतीय महामंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि "दिनाँक 21-22 जून को ग्वालियर में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में संगठन की कार्यपद्धति, साहित्यिक विस्तार तथा रचनाकारों की भूमिका पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही अधिवेशन के केंद्रीय विषय, "उभरते भारत का रचना संसार" पर वक्तव्य प्रस्तुत किये जायेंगे एवं स्मारिका का विमोचन भी सम्पन्न होगा।"
इस अवसर पर अधिवेशन के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिवेशन संयोजक के रूप में श्रीमती नुसरत मेहदी (भोपाल जिलाध्यक्ष, अभासाप एवं निदेशक, उर्दू अकादमी) को नियुक्त किया गया। उनके सहयोगी सह-संयोजक होंगे,श्री सुनील पांसे (बैतूल) एवं श्री दिनेश याग्निक (रायसेन)। व्यवस्था टोली के अन्य सदस्य होंगे,
राजगढ़ जिला प्रभारी
राकेश सक्सेना
मुकेश शांडिल्य, लोमेश गौर, कपिल दुबे (हरदा), अमित बिल्लोरे, श्रीमती आरती शर्मा (नर्मदापुरम),
प्रसेन मालवीय (बैतूल), शबाबू गीतेश्वर (सीहोर),
ध्रुव शर्मा (विदिशा), श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती मांडवी सिंह (भोपाल),
स्थानीय टोली इनके निर्देशन में कार्य करेगी।
अधिवेशन नियन्त्रक श्री उपेंद्र कस्तूरे, ग्वालियर होंगे।
बैठक में डॉ नुसरत मेहदी, लोमेश गौर, श्रीमती सुनीता यादव, उपेंद्र कस्तूरे,अमित बिल्लोरे सहित अनेक सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। संचालन प्रांतीय महामंत्री आशुतोष शर्मा तथा आभार प्रदर्शन सह संयोजक राकेश सक्सेना ने किया। श्रीमती डॉ नुसरत मेहदी के अधिवेशन संयोजक के प्रस्ताव का सभी ने ‘ॐ’ नाद के साथ स्वागत किया। राजगढ़ जिले से जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में 21,22 जून के प्रांतीय अधिवेशन में साहित्यकारों की गरिमामय उपस्तिथि रहेगी।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल