पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया - स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने दावा कि पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। किसानों के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड, महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन से लेकर जन धन योजना तक का जिक्र किया।
स्मृति ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच मूल निष्ठाओं- राष्ट्रीयता, लोकतंत्र में विश्वास, गरीब-वंचितों के प्रति गांधीवादी सोच, सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति पर चलती है। पीएम मोदी की सरकार में ये निष्ठाएं दिखाई देती हैं, जिससे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अभिभूत हैं।”
स्मृति ने बताया कि पिछले 11 सालों में 50 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खोले गए। यह पीएम मोदी का अनोखा प्रयास है, जिसने गरीबों को देश की तिजोरी से जोड़ा। इसके जरिए 45 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से गरीबों के खातों में पहुंचे। पीएम मोदी का संकल्प बहुआयामी गरीबी को खत्म करना है। नतीजतन, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलकर तेजी से प्रगति के रास्ते पर हैं।
कोविड-19 के दौरान भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ भारत में वैक्सीन बनाई गई, बल्कि हर नागरिक तक इसे पहुंचाया गया। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के तहत 160 देशों को भारत ने वैक्सीन मैत्री के जरिए मदद दी।
जावेद अख्तर का बड़ा बयान, ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्मों को लेकर छिड़ी नई चर्चा
अमेरिकी पाबंदियों पर चीन का पलटवार, कहा- हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
क्या आपके पोर्टफोलियो में होना चाहिए सोना? एक्सपर्ट्स की राय
नगर परिषद तलेन में भ्रष्टाचार चरण सीमा पर,,,,, पानी के नाम पर नगर परिषद डकार रही लाखों रुपए , नगर वासियों को नहीं मिल रहा पानी पानी के लिए नगर वासी परेशान कागज पर नगर का विकास जमीनी हकीकत बद से बत्तर जब नगर परिषद ने नगर वासियों को पानी पिलाने का ठेका दे दिया है तो फिर नगर परिषद के टैंकर क्यों चलाए जा रहे हैं पानी पर , यह खुला भ्रष्टाचार तलेन मुकेश यादव 8878038801
कार्यकर्ताओं ने समेटे तंबू, तमिलनाडु में TVK की बढ़त से बदला माहौल
तमिलनाडु में विजय की बढ़त, बंगाल में रूपा गांगुली ने मारी बाजी
सुपर कॉरिडोर स्थित जैन मंदिर में वारदात, सुरक्षा पर उठे सवाल
इंदौर में जश्न का माहौल, जीत पर कार्यकर्ता करेंगे आतिशबाजी
अरबों डॉलर की डील मंजूर, इजरायल लेगा अमेरिका से फाइटर जेट