ऑपरेशन 'व्हाइट वेल' में बड़ी कामयाबी, सीमावर्ती इलाके से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
गुवाहाटी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले 48 घंटों के दौरान मणिपुर और असम में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स जब्त की है और नौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मणिपुर गृह विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
मणिपुर गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीआरआइ, सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चूड़चंद्रपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ''ऑपरेशन व्हाइट वेल'' नामक एक विशेष अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने 54.29 करोड़ रुपये मूल्य की 7,755.75 ग्राम हेरोइन और 87.57 लाख रुपये मूल्य की 6,736 ग्राम अफीम जब्त की, साथ ही 35.63 लाख रुपये नकद भी जब्त किए।
दो वॉकी-टॉकी और एक वाहन जब्त
अधिकारी ने कहा कि दो वॉकी-टॉकी और एक वाहन जब्त किया गया है और पांच लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया
उन्होंने बताया कि चूड़चंद्रपुर जिले के सिंगनगाट उप-मंडल के थाडौ वेंग स्थित एक घर से बरामद की गई ये दवाएं कई साबुन की डिब्बियों और छोटे टिन के डिब्बों में रखी हुई थीं। वहीं, असम में कछार जिले से 45 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स जब्त की गई और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
सीएम सरमा ने की पुलिस की तारीफ
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ड्रग्स की बरामदगी के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दो एंटी ड्रग्स अभियानों में कछार जिला पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर दो आपरेशन में 45 करोड़ रुपये की 1.5 लाख याबा टैबलेट जब्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस हमारे युवाओं की सुरक्षा के लिए दृढ़ है।
टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन, मऊ में एक की मौत, दो की हालत नाजुक
इलाज कराने आया मरीज बना हादसे का शिकार, जेके हॉस्पिटल में मौत
बांग्लादेश का कूटनीतिक संकेत, भारत के लिए वीजा सेवाएं फिर चालू
मऊगंज से आगर SP बने दिलीप सोनी, गायकी ने दिलाया ‘सिंगिंग सुपरकॉप’ का खिताब
नई ऊंचाइयों पर भारत, 15,800 फीट पर तैयार होगी वर्ल्ड की सबसे ऊंची टनल
आंधी-बारिश का कहर: यूपी में जनजीवन प्रभावित, कई जगह नुकसान
तेज रफ्तार और झपकी का खतरनाक मेल, जालौन हादसे में 4 गंभीर घायल
चुनावी जंग का आखिरी पड़ाव, आज 5 राज्यों में मतगणना से साफ होगी तस्वीर
एमपी के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन में तपिश से बेहाल लोग