माचलपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,* *पुलिस टीम ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में प्राप्त की महत्वपूर्ण सफलता*सिंगीबाबा
*
आरोपी गणों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई के लिए जिला पुलिस पेटीएम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं जिसके चलते जिला पुलिस कप्तान श्री अमित तोलानी (IPS) के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में की गई।
*घटना का विवरण*
दिनांक 03.01.2025 को फरियादी मनीष पिता जगदीश प्रसाद गुप्ता (उम्र 42 वर्ष), निवासी ग्राम रामगढ़, थाना माचलपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02.01.2025 की रात लगभग 11 बजे उनके परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे।
अगले दिन सुबह 6 बजे जब वह अपनी दुकान में पूजन हेतु पहुँचे तो पाया कि दुकान के गल्ले में रखे ₹75,000 नकद, 2 सोने की चूड़ियाँ एवं एक सोने की चेन चोरी हो चुकी थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माचलपुर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/25, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तारी एवं जब्ती
मामला गंभीर होने के कारण विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
1. धर्मेन्द्र पिता मनोहरलाल विश्वकर्मा (उम्र 42 वर्ष), निवासी - बेकुंठधाम कॉलोनी, थाना पंवासा, जिला उज्जैन (गिरफ्तारी: 10.06.2025)
2. शिवा उर्फ शिवराज उर्फ प्रेमसिंह पिता मोहनसिंह राजपूत (उम्र 27 वर्ष), निवासी - अरनिया, थाना माचलपुर
3. मांगीलाल पिता रामप्रताप दांगी (उम्र 30 वर्ष), निवासी - जामुनिया, थाना खिलचीपुर
इनकी गिरफ्तारी के दौरान चोरी गया माल — 2 सोने की चूड़ियाँ, चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन तथा ₹5,000 नगद — कुल ₹2,35,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया।
आरोपियों को माननीय न्यायालय जीरापुर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेजा गया।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस उत्कृष्ट कार्य में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा:
निरीक्षक रघुवीर सिंह धाकड़ (थाना प्रभारी)
उप निरीक्षक गुड्डू कुशवाह, प्रआर 542 दुलीचंद मालवीय, प्रआर 670 मिथुन जाट, आर 965 पप्पू दांगी, आर 900 विष्णु जाट, आर 766 रविन्द्र जाट, आर 920 तुलसीराम दांगी, प्रआर 723 श्याम पाटीदार, आर 679 श्रीलाल, महिला आर 1044 सीमा सिंह, सायबर सेल आर. अशोक राहोरिया
---
भारत में पाक निवेश के लिए अब अनिवार्य होगी सरकारी अनुमति
मोहन यादव बोले- अंग से बंग तक BJP की जीत, विपक्ष पर साधा निशाना
विजय के घर के बाहर उमड़ा जनसैलाब, जीत की आहट से उत्साह
नरेंद्र मोदी का फोकस बंगाल, बाकी राज्यों में कम दौरे
पहला मैच ही आखिरी साबित, रामकृष्ण चोट के कारण बाहर
क्रिकेट के मैदान पर दोस्ती का संदेश, भारत का खास कदम
उमरेठ में भाजपा का कमाल, 30,500 वोटों से जीत
ओंकारेश्वर में महिलाओं को रोजगार, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL जीत के बाद कप्तान बाबर का कॉन्फिडेंस हाई, दिया बड़ा बयान
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट