नौ नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित
भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप निर्वाचन के लिये मतदान 7 जुलाई 2025 को होगा।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 16 जून से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 23 जून, 2025 तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 जून है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी किया जायेगा। मतदान 7 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।
नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड 7, नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड 11, नगर परिषद सांवेर के वार्ड 7, गौतमपुरा के वार्ड 15, ककरहटी के वार्ड 13, बिछिया के वार्ड 13, खांड के वार्ड 8, न्यूटन चिखली के वार्ड 4 और नगरपरिषद भीकनगाँव के वार्ड 5 में पार्षद पद के लिये उप निर्वाचन होगा।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
*लापरवाही पर सख्ती अंत्येष्टि राशि में देरी पर सचिव निलंबित* *ई-केवाईसी में ढिलाई पर वेतन रोकने के निर्देश* *समय सीमा बैठक आयोजित* कुलदीप सिंगी बाबा
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी