ब्रह्माकुमारी आश्रम में किया पितृ दिवस पर पिताओं का सम्मान*
*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगढ़ के शिव वरदान भवन में फादर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर मौजूद सभी पिताओं को तिलक और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। राजगढ़ जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने बताया कि जैसे वटवृक्ष अनेकों को संरक्षण देता है सुख देता है गर्मी से बचाव देता है उसी भांति परिवार में पिता सभी सदस्यों का ध्यान रखना संभाल करना, पालन पोषण करना, अच्छे संस्कार भरना आदि दायित्वों का निर्वहन करता है इसलिए वे सदैव सम्माननीय और वंदनीय हैं। ठीक इसी प्रकार परमात्मा शिव , जो हम सभी आत्माओं का परमपिता है वह इस धरती पर आया ही है दुख अशांति को मिटाए सुख शांति की दुनिया बनाने। वह हमें सद्ज्ञान द्वारा श्रेष्ठतम पालन दे रहा है। ब्रह्माकुमार प्रवेश ने सभी पिताओं के सम्मान में गीत और कविता प्रस्तुत की। कार्यक्र मे कपिल गुप्ता ने अपने पिता के साथ के अनुभव साझा करते हुए बताया कि मेरे पिता सरल व्यक्तित्व के धनी हैं , उन्होंने सदा मुझे आगे बढ़ाया, मेरा मार्गदर्शन किया। उनके ही त्याग, कठिन परिश्रम के फलस्वरूप मैं आज सफलता के मुकाम पर हूं। अंत में डांस कर पिता की आशाओं को पूरा करने की प्रेरणा दी। पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मैनेजर दीपक मोची ने भी अपने दिल के उद्गार व्यक्त कर फादर्स डे की शुभकामनाएं दी।
टॉप पर कड़ी टक्कर, कई टीमों के बीच अंक और नेट रन रेट की जंग
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
अब गांव में ही इलाज, छत्तीसगढ़ की मोबाइल यूनिट ने बदली तस्वीर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा कदम, गंगा ब्रिज से बदलेगा ट्रैफिक का हाल