"चंद्रशेखर आज़ाद ने किया मेरा और कई महिलाओं का शोषण": इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी का विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सीट से सांसद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रोहिणी घावरी ने. रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आज़ाद ने उनका और कई अन्य युवतियों का शोषण किया. डॉ. रोहिणी मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं. लेकिन वर्तमान में वे स्विट्जरलैंड में रह रही हैं और एक एनजीओ चला रही हैं.
रोहिणी के मुताबिक, वर्ष 2019 में उन्हें उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड जाने का मौका मिला था, जहां उन्हें एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई, ताकि वे अपनी पीएचडी पूरी कर सकें. बीते पांच वर्षों से वहीं रहकर शोध और सामाजिक कार्य किए हैं.
संयुक्त राष्ट्र (UN) में उनके एक भाषण ने उन्हें खासा चर्चा में ला दिया था, जिसकी शुरुआत उन्होंने ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से की थी. इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिली.
आरोपों की जद में चंद्रशेखर आज़ाद
डॉ. रोहिणी के मुताबिक, जब वह चंद्रशेखर आजाद के साथ रिश्ते में थीं, तब उन्हें यह जानकारी मिली कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा हैं. उनके अनुसार, यह जानकारी उनके लिए एक भावनात्मक आघात थी. रोहिणी का कहना है कि अब तक उन्होंने चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन जब अन्य लड़कियों ने भी इसी तरह के अनुभव साझा किए, तो उन्होंने इस मामले को सार्वजनिक करने का फैसला किया.
रोहिणी का दावा है कि कई युवतियां उनसे संपर्क कर रही हैं और सभी का आरोप है कि चंद्रशेखर आजाद ने उनके साथ भी गलत बर्ताव किया है. उन्होंने साफ किया है कि अब वो कानूनी रास्ता अपनाएंगी और इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगी.
चुनाव तक चुप क्यों रहीं?
इस सवाल पर डॉ. रोहिणी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 तक इसलिए चुप्पी बनाए रखी, क्योंकि उन्हें डर था कि उनके आरोपों से चंद्रशेखर आज़ाद को नुकसान हो जाएगा. लेकिन अब, जब उन पर स्वयं सवाल उठाए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, तो उन्होंने फिर से मुखर होकर अपनी बात सामने रखी है.
गौरतलब है कि चुनाव के दौरान डॉ. रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर को “माफ” करने की बात कही थी. पर अब वह कहती हैं कि परिस्थितियां बदल गई हैं, और चुप रहना अब संभव नहीं.
क्या बोले चंद्रशेखर आजाद?
इन गंभीर आरोपों के बीच चंद्रशेखर आजाद ने भी अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा, “यह मामला एक महिला के सम्मान से जुड़ा है. मेरे संस्कार मुझे यही सिखाते हैं कि महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए. मुझे जानकारी मिली है कि वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं भी कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा.”
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
RBI के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव, नई रणनीति लागू
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ