आज *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी* जी के मन की बात कार्यक्रम का *123वां एपिसोड* वार्ड 08 के *बूथ 102 स्थित अटल बिहारी शक्ति केंद्र* पर सुना गया।
हालाँकि बिजली कटौती के कारण सभी कार्यकर्ताओं ने *मोबाइल माध्यम* से इस कार्यक्रम को सुना और जुड़े रहे। 

 प्रधानमंत्री जी ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता की चर्चा की और योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए देशवासियों का आभार प्रकट किया।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को अपनाने का संदेश भी दिया।

 साथ ही, उन्होंने *आपातकाल के 50 वर्ष* पूरे होने के सन्दर्भ में लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशवासियों के योगदान को याद किया और चेताया कि लोकतंत्र की रक्षा हम सबका कर्त्तव्य है।। और प्रण लिया के मन की बात सिर्फ सुन ना नहीं है उसपे अमल भी करना है साथ एक पेड़ माँ के नाम जो अभियान चलाए जा रहा है उसके अंतर्गत अपने बूथ पे वृक्षरोपण भी करना है मोहम्मद शफीक खान ने कहा के पेड़ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं
या हमे ठंडी हवा साफ़ ऑक्सीजन और पर्यावरण को बैलेंस मे रखता है।। इसी के साथ सभी ने प्रण किया।।।
इस मौके पे मौजूद रहे बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रजापति, बूथ प्रभारी दरगाह कमेटी सदर मोहम्मद शफीक  खान अटल बिहारी वाजपेयी शक्ति केंद्र के सह प्रभारी एवं पूर्व पार्षद पंडित ओम प्रकाश शर्मा, मन की बात के प्रभारी महेश पुष्पपद (मास्टर जी), पूर्व बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह बना,अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री इरफ़ान मेवाती, बी एल ए टू प्रेम सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।