बेटे की मौत के बाद भी रिश्तों की मिसाल, सास-ससुर ने बहू का निभाया कन्यादान का फर्ज
सामाजिक बाधाएं व रूढ़िवादी सोच के चलते एक ओर विधवाओं के पुनर्विवाह मुश्किल होता है। वहीं कोरोना काल में अपने बेटे को खोने के बाद बहू की बेरंग जिंदगी में रंग भरने की पहल करते हुए शहर की सीता-श्यामलाल देवांगन ने अपनी विधवा बहू गायत्री का आशीष के साथ पुनर्विवाह कर एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत किया है।
विवाह के दौरान देवांगन दंपत्ति ने अपनी विधवा पुत्रवधु की माता पिता बन कन्यादान करते हुए अपनी बेटी की तरह अपने घर से विदाई किया। उनके इस सकारात्मक संदेश की पूरे शहर में सराहना हो रही है वहीं लोगों का कहना है कि यह कदम न केवल विधवाओं के लिए एक नई शुरूआत होगी, वहीं पति खो चुकी महिलाओं के प्रति समाज में समान और प्रेम की भावना भी बढ़ेगी। इस विवाह में परिवार और समाज के लोगों ने शिरकत कर नव दपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।
बहू का कन्यादान
घर में बेटी की तरह रह रही विधवा बहू के जिंदगी में रोैशनी लाने की नीयत से श्यामलाल देवांगन ने बहू के लिए न सिर्फ रिश्ता ढूंढ़ा बल्कि रिश्ता तय होने के बाद बेटी की तरह पूरे रीति रिवाज से उसका विवाह किया। विवाह समारोह में सीता-श्याम लाल देवांगन ने पूरे विधि विधान के साथ माता-पिता का फर्ज निभाते हुए अपनी पुत्रवधू गायत्री का कन्यादान किया। इसके लिए बकायदा उन्होंने अपने सगा संबंधी और समाज के लोगों को आमंत्रित किया और दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे लोगों से उपहार में केवल एक रूपए ही स्वीकार किया। उनके इस अनुकरणीय पहल की चारों ओर चर्चा हो रही है।
पुत्र की कोरोना से हुई थी मौत
जगदलपुर निवासी श्यामलाल देवांगन ने बताया कि उनके इकलौते बेटे पारस देवांगन की मौत कोरोना काल में हुई थी। उनका विवाह रायगढ़ के चुन्नी हरिलाल देवांगन की पुत्री गायत्री के साथ हुआ था। विवाह के बाद करोना काल में इकलौते बेटे पारस देवांगन की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट चुके थे।
अपनी विधवा बहू को देखकर उनकी आंखे भर आती थी। गायत्री, पति की मौत के बाद सास ससुर की सेवा में लीन हो गई। उसकी हर संभव कोशिश थी कि सास ससुर को बेटे के जाने के सदमे से निकाले। यही वजह है कि गायत्री ने एक बेटी की तरह अपने सास ससुर की सेवा कर समय बिता रही थी।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल