एयरपोर्ट सुरक्षा में सेंध: युवक के पास से बड़ी बंदूक के कारतूस बरामद
जबलपुर : शहर घूमने आए एक युवक के बैग से CISF के जवानों ने दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, युवक की गिरफ्तारी देख एयरपोर्ट पर यात्री दहशत में आ गए. सीआईएसएफ के मुताबिक यात्री शहडोल का रहने वाला है, जिसका नाम अतीक अहमद है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.
जबलपुर से बेंगलुरू जा रहा था यात्री
सीआईएसएफ के मुताबिक यह यात्री जबलपुर से बेंगलुरु की यात्रा करने जा रहा था.जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर आज जबलपुर से बेंगलुरु फ्लाइट में ये यात्री सफर करने वाला था तभी सीआईएसएफ को उसके सामान की स्कैनिंग में जिंदा कारतूस मिले.
बैग स्कैंनिंग में निकले कारतूस
सीआईएसएफ ने तुरंत यात्री को हिरासत में लेकर पछताछ शुरू कर दी और इसकी सूचना जबलपुर की खमरिया थाना पुलिस को.जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने बताया, '' चार यात्री एक साथ जबलपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाले थे, तभी एक यात्री अतीक अहमद के सामान में दो जिंदा कारतूस मिले हैं. ये दोनों कारतूस किसी बड़ी बंदूक के हैं. अतीक अहमद शहडोल का रहने वाला है. अब इनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह इन कारतूसों को अपने साथ क्यों ले जा रहा था. हवाई जहाज में बंदूक का कारतूस लेकर चलना गैरकानूनी है.''
जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
जबलपुर में इसके पहले 9 जुलाई को एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी से भरा हुआ एक ईमेल मिला था, जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट को 3 घंटे तक बंद किया गया था. पुलिस ने तब एयरपोर्ट खाली करके चप्पे-चप्पे की जांच की थी.
30 जून को भी ऐसा ही धमकी भरा एक ईमेल भारत के 40 एयरपोर्ट को भेजा गया था, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इस धमकी के बाद भी एयरपोर्ट को खाली करके उसकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई थी और एयरपोर्ट के आसपास हर चीज को चेक किया गया था.
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट