सलमान खान का बड़ा बयान: ‘बैटल ऑफ गलवां’ का किरदार निभाना आसान नहीं
अपूर्व लाखिया निर्देशित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में सलमान खान एक ऑर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में गलवां घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। हाल ही में बातचीत में सलमान खान ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। साथ ही इस रोल के लिए अपने एफर्ट पर भी बात की है।
टफ ट्रेनिंग पर सलमान खान का फोकस
सलमान खान कहते हैं, ‘फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का किरदार फिजिकली (शारीरिक तौर पर) मेरे लिए चैलेंजिंग है। हर दिन यह और भी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे ट्रेनिंग के लिए ज्यादा समय देना होगा। पहले मैं इस फिल्म के लिए एक या दो हफ्ते में ट्रेनिंग लेता था। अब मैं रनिंग कर रहा हूं, किक बॉक्सिंग कर रहा हूं। यह सब फिल्म के लिए करना जरूरी है।’
सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब मैं फिल्म 'सिकंदर' कर रहा था तो उसका एक्शन अलग था, वह किरदार अलग था। लेकिन ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोल फिजिकली अलग है, मुश्किल है। इसके लिए मुझे लद्दाख के ऊंचे पहाड़ों पर और ठंडे पानी में शूटिंग भी करनी है, जो कि एक चैलेंजिंग काम है।’
कब शुरू हो रही शूटिंग
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर सलमान खान काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान कहते हैं, ‘जब मैं फिल्म साइन कर रहा था, तो मुझे लगा कि यह कमाल की कहानी है लेकिन यह एक बहुत ही मुश्किल फिल्म है। मुझे लद्दाख में 20 दिन शूटिंग करनी है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।’ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ अगले साल जनवरी या जून में रिलीज हो सकती है। सलमान खान का कहना है कि यह फिल्म जनवरी में रिलीज होगी।
बजरंगी भाईजान 2 को लेकर दिया अपडेट
इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के दूसरे सीजन के प्रेस इवेंट में सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2’ को लेकर भी अपडेट दिया है। वह कहते हैं, ‘मुझे फिल्म ‘बजरंगी भाईजान ’ पसंद आई थी। नई फिल्म में भी इमोशनल एंगल वैसा ही होगा लेकिन यह कहानी अलग होगी।’ बताते चलें क आज यानी गुरुवार को सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को 10 साल पूरे हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ