आस्था और विरासत को संवारने की पहल, यूपी के प्राचीन शिव मंदिरों का होगा पुनरुद्धार
लखनऊ : पर्यटन विभाग, यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लि. और यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. के सहयोग से प्रदेश भर में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत सरकार कई प्राचीन शिव मंदिरों का कायाकल्प करेगी। इनमें से अधिकांश मंदिर, पिछली सरकारों में उपेक्षा के कारण दुर्दशा के शिकार थे।
बीते आठ साल में प्रदेश सरकार ने 188 प्राचीन मंदिरों का कायाकल्प व सौंदर्याकरण कराया है। सीएम के निर्देश से हो रहे इन कार्यों से न सिर्फ धार्मिक पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बल मिल रहा है।
इसी क्रम में आगरा के फतेहाबाद में भट्टा की पिपरी मौजा मेवाली खुर्द स्थित शिव मंदिर परिसर, फिरोजाबाद में चकलेश्वर महादेव मंदिर और समौर बाबा मंदिर क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के कार्य यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लि. से कराने की तैयारी है। गोरखपुर में भूलेश्वर मंदिर, खजनी महादेव शिव मंदिर और झारखंडी महादेव मंदिर के साथ गोंडा में तीरे मनोरमा मंदिर का पर्यटन विकास यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. द्वारा किया जाएगा। तो मैनपुरी जिले में घंटाघर का सौंदर्याकरण यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लि. से कराया जाएगा।
वहीं, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिर्जापुर मंडल के तीन जिलों मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में ग्रामीण पर्यटन विकास रणनीति तैयार करने और ग्रामीण होमस्टे विकसित करने के लिए एक एजेंसी का चयन किया जा रहा है। इसके तहत कुल 8 गांव में इस योजना को लागू करते हुए ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
पर्यटन के माध्यम से स्थानीय हस्तशिल्प, खाद्य उत्पादों और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इन पर्यटन विकास परियोजनाओं से होटल, रेस्तरां, परिवहन, गाइड सेवाओं और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में नए रोजगार के द्वार खुल रहे हैं।
यूपी बन रहा देश का अग्रणी पर्यटन गंतव्य
उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी पर्यटन गंतव्य स्थल बन रहा है। प्रदेश सरकार हैरिटेज पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। सरकार 11 विरासत स्थलों को विकसित करने की रूपरेखा बना चुकी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ