ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया अस्पताल और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की मध्य रात्रि ग्वालियर में सिविल अस्पताल हजीरा, बिरला नगर और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट मोतीझील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गंदा वॉशरूम देखकर स्वयं सफाई की। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए निर्देशित किया।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने हजीरा सिविल अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) मेँ भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने सिविल अस्पताल बिरला नगर का भी निरीक्षण किया।
ऊर्जा मंत्री को उप नगर ग्वालियर के अलग-अलग क्षेत्रों से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बुधवार देर रात अचानक मोतीझील प्लांट पहुंचकर जल आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान ड्यूटी पर जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने पर निगमायुक्त संघप्रिय से फोन पर चर्चा कर नाराज़गी व्यक्त की और कार्यवाही के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने ड्यूटी से गायब अधिकारियों की अनुपस्थिति का पंचनामा बनाकर विभाग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मौजूद स्टाफ से बुधवार को की गई जल आपूर्ति के सैंपलों की जांच की जानकारी ली। इस दौरान तोमर ने पानी को फिल्टर करने की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने की जा रही जल आपूर्ति लोगों के लिए नुकसानदायक तो नहीं है की जानकारी ली। मंत्री तोमर को उपस्थित कर्मियों ने बताया कि पानी के दिन में दो से तीन बार नमूने (सैंपल) लेकर जांच की जा रही है। जल आपूर्ति तय मानकों के आधार पर ट्रीटमेंट करने के बाद ही की जा रही है।
*हेलमेट अभियान के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलनों में नवदंपतियों को हेलमेट वितरण* *“सुरक्षित जीवन की शुरुआत, हेलमेट के साथ”* कुलदीप सिंगी बाबा
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
आधार में छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई* *बिना प्रमाण के संशोधन करने पर दर्ज होगी एफआईआर* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के कड़े निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा