दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का इनामी था; CCTV बना अहम सुराग
कानपुर : फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में आठ वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। आरोपी का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीती 11 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद से अगवा की गई बच्ची का शव भोगांव थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर के एक खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। हालांकि हत्या कैसे की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका था। डॉक्टरों के पैनल ने आगे की जांच के लिए विसरा और स्लाइड संरक्षित किए थे।
ये था पूरा मामला
कायमगंज थाना क्षेत्र के एक किसान की आठ वर्ष की बेटी तीन जून को अपनी बुआ के घर मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घूमने आई थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी बुआ की नातिन के साथ टंकी के आगे स्थित आम के बाग में आम खाने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
नहर के पास खेत में पड़ा था शव
इसके बाद मोहम्मदाबाद थाने में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे भोगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवीपुर में नहर के पास सर्वेश के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
सीसीटीवी फुटेज से मिला था अहम सुराग
परिजनों का कहना है कि बच्ची की तलाश के दौरान नींवकरोरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक अहम सुराग मिला था। फुटेज से पता चला था कि बच्ची को करीब 50 साल का एक अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मंदिर के आसपास खाली बोतलें और कबाड़ उठाता था। पुलिस तभी से इस संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
आधार में छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई* *बिना प्रमाण के संशोधन करने पर दर्ज होगी एफआईआर* *कलेक्टर डॉ. मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी के कड़े निर्देश* कुलदीप सिंगी बाबा
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य
सीएम मान पर गंभीर आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्तगी की मांग
सुरक्षा बनाम सेवा, हरभजन सिंह ने नेताओं पर उठाए सवाल
विधानसभा कार्यवाही ठप, मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोपों से बढ़ा विवाद