आकाश दीप की जगह कौन भरेगा? प्लेइंग-11 में जगह पाने की रेस में प्रसिद्ध और कंबोज आमने-सामने
नई दिल्ली : भारतीय टीम ने बुधवार से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए कमर कस ली है। भारत जहां इस मैच में बराबरी के इरादे से उतरेगा, वहीं खिलाड़ियों के चोटिल होने से उसके लिए समस्याएं बढ़ गई हैं। मैनचेस्टर टेस्ट से पहले ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप चोटिल हो गए हैं जिससे भारत के लिए प्लेइंग-11 की चुनौती कठिन हो गई है।
दूसरे मैच में चमके थे आकाश
आकाश दीप इस सीरीज के दूसरे मैच में खेलने उतरे थे और उस वक्त उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया था। आकाश ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। इसी कारण बुमराह के तीसरे टेस्ट में खेलने के बावजूद आकाश प्लेइंग-11 में जगह बरकरार रखने में सफल रहे थे और प्रसिद्ध कृष्णा को लॉर्ड्स टेस्ट में बाहर रखा गया था। बुमराह को लेकर स्थिति पहले से ही स्पष्ट है कि वह सीरीज के तीन मैच में ही खेलेंगे। ऐसे में खिलाड़ियों की चोट की समस्या को देखते हुए बुमराह का मैनचेस्टर में खेलना लगभग तय है। इसकी पुष्टि खुद मोहम्मद सिराज ने भी की है।
क्या डेब्यू करेंगे कंबोज?
अब सवाल यह उठता है कि अगर आकाश दीप मैच से पहले फिट नहीं हो सके तो उनकी जगह किसे प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। आकाश ने मैच से पहले अभ्यास सत्र में कुछ गेंदबाजी की, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं दिखे। आकाश की जगह एकादश में जगह बनाने के प्रसिद्ध और अंशुल कंबोज दावेदार हैं। प्रसिद्ध और कंबोज ने अभ्यास सत्र में पूरे दम से गेंदबाजी की, लेकिन फिजियो ने आकाश को नेट सत्र में गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में मुख्य मैदान पर अपनी फिटनेस का मूल्यांकन करवाया था। वह हालांकि इसके बाद नेट सत्र के दौरान दर्शक बने रहे जहां उनके साथ अर्शदीप सिंह खड़े थे जो हाथ की चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं।
आकाश अगर अनफिट करार दिए जाते हैं तो टीम प्रबंधन को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कंबोज में से किसी एक को चुनना होगा। कंबोज चोटिल अर्शदीप के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हुए है, जिससे उनके अप्रत्याशित डेब्यू की संभावना बढ़ गई है। कंबोज ने गेंदबाजी के बाद शार्दुल ठाकुर के साथ बल्लेबाजी अभ्यास भी किया।
अभ्यास सत्र में सहज दिखे पंत
शार्दुल को एकादश में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मिल सकती है। नेट सत्र के दौरान सिराज ने शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा गेंदबाजी की, जबकि बुमराह ने नेट सत्र वाले स्थान पर फिसलन जैसी स्थिति के कारण मुख्य मैदान पर गेंदबाजी अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में पंत ने सहजता से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास किया और चौथे टेस्ट के लिए फिट दिखे। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी के बाद स्लिप के कैच के फील्डिंग अभ्यास पर ज्यादा ध्यान दिया।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण