पुलिस ने पकड़ा बाइक चोरों का गिरोह, 5 नाबालिग और एक युवक चढ़ा हत्थे
अंबिकापुर. शहर के अलग-अलग 5 स्थानों से हुई दो पहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने 5 नाबालिग व 1 युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं नाबालिग चोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
शहर के मोमिनपुरा निवासी मो. मेराजुद्दीन की बाइक चोरों ने 10 जुलाई को आंगन से पार कर दी थी। उसने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक नाबालिग बालक उक्त बाइक का उपयोग कर रहा है।
पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने 2 अन्य नबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया। पुलिस ने मामले में 3 नाबालिग बालक को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे वे बाइक जब्त की है।
4 बाइक के साथ 3 पकड़े गए
इसी प्रकार थाना कमलेश्वरपुर निवासी जय प्रकाश सोनवानी ने गांधीनगर थाने में 21 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी बाइक गांधीनगर थाना क्षेत्र से चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सूर्यकान्त राजवाड़े पिता रूपसाय राजवाड़े 18 वर्ष निवासी भुनेश्वरपुर चिखलापारा थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान सूर्यकांत ने अपने 2 नाबालिग साथी के साथ मिलकर शहर व आस पास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करना बताया। मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की कुल 4 बाइक जब्त की है। इन सभी ने बाइक की चोरी सूरजपुर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर समेत अन्य स्थानों से की थी।
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
चारधाम यात्रा में जोश: केदारनाथ में 5 दिन में डेढ़ लाख भक्त
दिल्ली में पढ़ने वाले OBC छात्रों को 10 हजार की सहायता
छात्राओं ने पीएम से कहा—महिलाओं के लिए योजनाएं जारी रखें
IPL में DC की मुश्किलें बढ़ीं, टीम मैनेजमेंट पर सवाल
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज