अतिवर्षा के दृष्टिगत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया जल भराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण डेम के डाऊन स्ट्रीम में सूचना तंत्र मजबूत किया जाए
राजगढ़ 28 जुलाई, 2025
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सोमवार को जिले में हो रही लगातार अति वर्षा के दृष्टिगत खिलचीपुर के सोमवारियां पुल, मोहनपुरा डेम, अजनार नदी ब्यावरा में अस्पताल रोड़ के जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी खिलचीपुर श्री अंकिता जैन, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी ब्यावरा श्रीमती गीतांजली शर्मा, मोहनपुरा परियोजना अधिकारी श्री आशोक दीक्षित उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि बैरीकेडिंग, पुल पर पानी होने पर रास्ता रोकना सहित नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों के अमले को अलर्ट रहने को कहा। ब्यावरा में अजनार नदी का पानी, घरों में भराने की संभावनाओं को दृष्टिगत राहत शिवरों में आमजन को शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले के आमजन से अपील की है, कोई भी पुल-पुलिया पर पानी होने की स्थिति में पार न करें। साथ ही जल भराव वाले क्षेत्र में न जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं।
साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
शहर को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए नया मिशन शुरू
VIT कैंपस में बुखार का प्रकोप, टाइफाइड के मामले बढ़े
ग्लोबल जॉब मार्केट पर असर, H-1B नियमों में बदलाव की चर्चा
घर में ही खेला गया ‘डकैती’ का ड्रामा, पुलिस ने खोली पोल