सूचना* खुजनेर एवं आसपास की विद्युत अपूर्ति 6 घंटे के लिए बंद रहेगी
*
कार्यपालन अभियंता विद्युत मण्डल राजगढ़ ने बताया कि अति वर्षा के कारण 132 केवी राजगढ व खुजनेर फिडर फाल्ट हो जाने के कारण खुजनेर क्षेत्र के आसपास की विद्युत 06 घण्टे के लिए विद्युत अपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार को 132 के.वी. राजगढ़ से खुजनेर जाने वाले फीडर में तकनीकी फॉल्ट आने के कारण खुजनेर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस फॉल्ट के सुधार हेतु आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य की समयावधि लगभग 8 घंटे अनुमानित है, इस दौरान निम्नलिखित 33 के.वी. फीडर एवं उनके अंतर्गत आने वाले 33/11 के.वी. उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उनमें 33 के.वी. कल्याखेड़ी फीडर, 33/11 के.वी. उपकेंद्र कल्याखेड़ी, 33 के.वी. पाडल्याखेड़ी फीडर, 33/11 के.वी. उपकेंद्र पाडल्याखेड़ी, 33/11 के.वी. उपकेंद्र सांडावड़ा, 33 के.वी. चातुखेड़ा फीडर, 33/11 के.वी. उपकेंद्र चातुखेड़ा, 33 के.वी. खुजनेर टाउन फीडर, 33/11 के.वी. उपकेंद्र खुजनेर टाउन, 33 के.वी. भीलखेड़ी फीडर एवं 33/11 के.वी. उपकेंद्र भीलखेड़ी है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 33 के.वी. खुजनेर टाउन फीडर की आपूर्ति को बैक फीड द्वारा चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि इस असुविधा के लिए क्षमा करें एवं सहयोग प्रदान करें। मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
भोपाल में हंगामा: प्रदर्शनकारी शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल के आरोपों पर सियासी संग्राम, पीएम के अपमान का आरोप
शहर में ट्रैफिक बदलाव: इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन